हेल्थ

Sandalwood Oil Benefits: हर दर्द की दवा है चंदन का तेल, इन 4 समस्याओं से दिलाता है आराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 11:53 PM IST

Sandalwood Oil Benefits: चंदन के तेल की खुशबू आपके मानसिक तनाव को कम करने में मददगार होती है। इसके साथ ही यह कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी असरदार हो सकता है। नियमित रूप से चंदन के तेल का प्रयोग करने से आप शरीर की सूजन, तनाव, चिंता विकृति को दूर कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके लाभ के बारे में-

Image

चंदन का तेल से सेहत को होने वाले लाभ

KEY HIGHLIGHTS
  • चंदन के तेल से चिंता करें दूर
  • यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी दूर करे चंदन का तेल
  • चंदन का तेल शरीर की सूजन कम करने में है प्रभावी

Sandalwood Oil Benefits: चंदन की खुशबू हर किसी का मन मोह लेती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंदन न सिर्फ आपके घर को महकाता है, बल्कि इससे कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। जी हां, चंदन से तैयार तेल आपकी सेहत से लेकर आपके बाल और स्किन के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। इसमें मौजूग गुण कई शारीरिक समस्याओं को दूर कर सकता है। नियमित रूप से चंदन का तेल इस्तेमाल करने से आप अनिद्रा, चिंता विकृति, शरीर की सूजन इत्यादि को कम कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं चंदन के तेल से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे क्या हैं?

चंदन का तेल से होने वाले फायदे?

चंदन का तेल कई स्वास्थ्य समस्यओं से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ असरदार लाभ-

सूजन की समस्या से दिलाए राहत

चंदन का तेल सूजन की परेशानियों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। यह त्वचा से संबंधित सूजन को दूर करने में लाभकारी है। दरअसल, चंदन के तेल में मौजूद औषधीय गुण एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

चिंता से दिलाए मुक्ति

नियमित रूप से चंदन का तेल इस्तेमाल करने से आप तनाव और चिंता जैसी मानसिक समस्याओं को कम कर सकते हैं। रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि चंदन का तेल तनाव और चिंता को मुक्त कर सकता है।

अनिद्रा की समस्या से छुटकारा

चंदन का तेल अनिद्रा जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी है। दरअसल, इस तेल में सैंटालोल (Santalol) नामक एक खास तत्व पाया जाता है, जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र से संबंधित स्ट्रेस को कम करने में आपकी मदद करता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से चंदन के तेल से मसाज करेंगे, तो इससे आपका तनाव कम होगा।

यूरिन इन्फेक्शन करे दूर

चंदन का तेल यूरिन इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने में लाभकारी है। दरअसल, इस तेल में एंटीसेप्टिक, डियूरेटिक्स, एंटीस्कैबिएटिक जैसे गुण पाए जाते हैं, जो मूत्र मार्ग से संबंधित इन्फेक्शन को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप यूरिन की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो नियमित रूप से चंदन के तेल का प्रयोग करें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article