Immunity In Winter: सर्दियों की परेशानियां और कोरोना के मामले काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। ऐसे में इम्यूनिटी को बूस्ट करना बहुत ही जरूरी है। दरअसल, अगर आपकी इम्यून पावर कमजोर रहती है तो इससे कई तरह के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा रहता है। ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत करने की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर आप कोरोना और कॉमन फ्लू जैसे- सर्दी-जुकाम, खांसी, गले की खराश के बचना चाहते हैं तो अपनी इम्यूनिटी को मजबू जरूर करें। इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-
सर्दियों में इम्यूनिटी कैसे करें बूस्ट?
सर्दियों में इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप कुछ आसान से उपायों को फॉलो कर सकते हैं, जैसे-
पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी
अधिकतर लोग सर्दियों में कम पानी का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से डिहाइड्रेटशन की परेशानी होने की संभावना रहती है। अगर आप इम्यून पावर को बूस्ट करना चाहते हैं तो सर्दियों में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। आपको पूरे दिन में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीने की जरूरत होती है। ताकि आप संक्रमण से जुड़ी परेशानियों से बच सकें।
फल और सब्जियों का करें सेवन
सर्दियों के मौसम में मार्केट में आपको कई तरह की फल और सब्जियां आसानी से मिल सकती हैं। यह फल और सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी का काफई अच्छा स्त्रोत होती हैं। अगर आप इम्यून पावर को बूस्ट करना चाहते हैं तो सर्दियों में मिलने वाले फल जैसे- संतरा, अमरूद, सेब का भरपूर रूप से सेवन करें। वहीं, कई तरह की सब्जियां जैसे- मटर, गोभी, खीरा, गाजर इत्यादि को भी अपने प्लेट में जोड़ें।
पिएं नींबू पानी
नींबू पानी हर सीजन में आपके शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो नींबू पानी का सेवन करें। नींबू पानी से आप सीजनल समस्याओं को दूर कर सकते हैं। साथ ही यह मोटापा कम करने में भी असरदार होता है।
ये चीजें भी हैं जरूरी
सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने के लिए अपने आहार में अदरक, लौंग, तुलसी की पत्तियां, खजूर, बादाम जैसी चीजों को शामिल करें। इसके अलावा गुड़ का सेवन करने से भी आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
