हेल्थ

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है सदाबहार की पत्तियां, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। इसकी असल वजह है खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए सदाबहार के फूल काफी कारगर साबित हो सकते हैं। जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका।

Image

sadabahar is beneficial in controlling diabetes

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों डायबिटीज के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यह बेहद आम बीमारी बन चुकी है। इससे भारी संख्या में लोग पीड़ित हैं। यह एक ऐसी बीमारी है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। डायबिटीज को सही खान-पान के जरिए ही कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए वैसे तो अमुमन लोग दवाओं का सेवन करते हैं। वहीं कुछ मरीज घरेलू नुस्खे के जरिए इसे कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीजस हैं और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो सदाबहार का फूल आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है।

सदाबहार के फूल को कैथरैन्थस रोसियस के नाम से भी जाना जाता है। यह एक फूल वाला पौधा होता है जिसका इस्तेमाल सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है। भारत में इस पौधे का बेहद खास महत्व है। इसके इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह खूबसूरत सा दिखने वाला पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है जिसका इस्तेमाल डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।

आयुर्वेद के मुताबित सदाबहार में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज कंट्रोल करने में सहायक साबित होते हैं। डायबिटीज के मरीज इसका इस्तेमाल कर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से इंसुलिन प्रोडक्शन में मदद मिलती है। सदाबहार के फूलों में एल्कलॉइड नामक तत्व पाए जाते हैं जो सही मात्रा में इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कैसे करें सेवन

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट इसकी 6-7 पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। वहीं अगर आप चाहें तो सदाबहार के फूलों की चाय भी पी सकते हैं। इसकी चाय बनाने के लिए डेढ़ कप पानी में 5-6 फूल को डालकर उबालें। फिर इसे छान लें और इसका सेवन करें। इसके अलावा आप चाहें तो इसके फूल और पत्तियों का जूस भी पी सकते हैं।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article