हेल्थ

Diet Plan of Virat Kohli: खाने की इस चीज से विराट कोहली रखते हैं खास परहेज, ऐसी डाइट लेकर फील्ड में मारते हैं चौके-छक्के

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 24, 2024, 07:15 AM IST

Diet Plan of Virat Kohli (विराट कोहली क्या खाते हैं): भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी विराट कोहली अपने खेल तो 35 की उम्र में फिटनेस और स्टैमिना के लिए खूब जाने जाते हैं। क्रिकेट फैंस यहां देखें विराट कोहली क्या खाते हैं, विराट कोहली का डेली रूटीन, वर्कआउट, डाइट इन हिंदी।

Image

Diet Plan of virat kohli, virat kohli ipl 2024, virat kohli plant based mock meat

Diet Plan of Virat Kohli (विराट कोहली क्या खाते हैं): भारतीय क्रिकेट को नए मुकाम पर पहुंचाने वाले विराट कोहली का खेल तो उनका फिटनेस रूटीन एकदम कमाल का है। 35 की उम्र के विराट कोहली का स्टैमिना तो मसल्स कई यंग खिलाड़ियों से ज्यादा अच्छा है। दिल्ली के फुडी विराट कोहली ने अपनी डाइट में खास बदलाव कर अपने गेम, एंड्योरेंस लेवल और फिजिक इतना मजबूत किया है। दिन भर में बेहतरीन वर्कआउट करना, स्ट्रिक्ट हेल्दी लाइफस्टाइल जीना और अच्छी डाइट लेना ही विराट की फिटनेस का मूल मंत्र है। यहां देखें विराट कोहली क्या खाते हैं और उनका डेली वर्कआउट रूटीन क्या है।

विराट कोहली डाइट प्लान, Virat Kohli Diet Plan

डाइट और फिटनेस के मामले में विराट कोहली हमेशा ही बेहद स्ट्रिक्ट रहे हैं। विराट कोहली हाई प्रोटीन डाइट लेते हैं, जिसमें कुछ वक्त पहले तक वे नॉन वेज खाते थे। विराट की डाइट में चिकन, फिश तो रेड मीट जैसी चीजें शामिल हुआ करती थीं। हालांकि सेहत के लिए इन चीजों के नुकसान से बचने के लिए विराट अब वीगन या वेज डाइट लेते हैं। जिसमें घर की सब्जियां, दाल, रोटी के साथ साथ खास तरह का मीट शामिल होता है, जिसे शाकाहारी लोग भी खा सकते हैं। बता दें कि विराट मॉक मीट या प्लांट बेस्ड मीट खाते हैं। जो वेज ही होता है, लेकिन उसका स्वाद, टैक्सचर व फायदे नॉन वेज जैसे होते हैं। विराट की डाइट में कुछ चीट मील्स भी होती हैं, हालांकि ज्यादातर वे अपनी हेल्द और न्यूट्रिशन को ही प्राथमिकता देते हैं।

क्या नहीं खाते हैं विराट कोहली

नॉन वेज के साथ साथ विराट कोहली की डाइट में जंक, तला गला तो ज्यादा मसाले वाला भी शामिल नहीं किया जाता है। वे सब्जियों को उबालकर उनमें हल्का सा मसाला डालकर खाना पसंद करते हैं, वे ज्यादातर चीजें स्टीम कर या रोस्ट कर ही खाते हैं। सब्जियों के साथ फल, ड्राई फ्रूट्स, दाल, राजमा तो मोटे अनाज उनकी डाइट का अहम हिस्सा हैं।

विराट कोहली का वर्कआउट रूटीन, Virat Kohli Workout Daily Routine

डाइट के साथ साथ फिट रहने के लिए एक्सरसाइज और वर्कआउट का मेल भी संतुलित होना चाहिए। ऐसे में शरीर को हेल्दी, मजबूत व चुस्त और फुर्तिला बनाएं रखने के लिए विराट कार्डियो तो वेट ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ बिल्डिंग पर अच्छा खासा समय देते हैं। यही वर्कआउट रूटीन उन्हें एनर्जेटिक, एक्टिव और एथलीट बॉडी को मेन्टेन करने में मदद करता है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article