Weight Loss Tips During Festivals : रक्षाबंधन एक ऐसा त्यौहार है जिसमें भाई-बहन के रिश्ते की मिठास के साथ-साथ प्लेट में भी तरह-तरह की मिठाइयों की भरमार होती है। रसगुल्ला, गुलाब जामुन, बर्फी, लड्डू और कई तरह की मिठाइयां और तरह-तरह के पकवान भला किसके मन को नहीं लुभाते हैं। लेकिन आजकल लोग इन्हें खाने को लेकर काफी सावधानी बरतरने लगे हैं, क्योंकि बढ़ता हुआ वजन आपकी सेहत के लिए काफी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्थ टिप्स देने जा रहे हैं, जो पकवान खाने के बाद भी आपके वजन को नहीं बढ़ने देंगे।
भरपूर पानी पिएं
बॉडी को डिटॉक्स करने और वेट कंट्रोल में रखने का सबसे आसान तरीका है कि आप रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं। रोजाना 2-3 लीटर पानी कम से कम पीने से आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसमें आप नारियल और नींबू पानी भी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
खाने में प्रोटीन जरूर लें
त्योहार वाले दिन आपको दिन की शुरुआत में प्रोटीन से भरपूर कुछ चीजें डाइट का हिस्सा बना लेनी चाहिए। जिसमें आप अंडा, मूंग दाल चिल्ला, या हैंडफुल नट्स जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे भूख कंट्रोल में रहेगी और शुगर स्पाइक नहीं होगा।
एक बार में ज्यादा न खाएं
त्योहार के दिन खाने से भला कौन चूकता है, लेकिन आपको एक बार बहुत अधिक खाने से परहेज करना चाहिए। थोड़ा-थोड़ा करके कई बार में आप खा सकते हैं। इससे ओवरईटिंग की संभावना काफी घट जाती है।
डिटॉक्स ड्रिंक
रक्षाबंधन वाले दिन जमकर खाने के बाद आपको अगले दिन खुद को डिटॉक्स भी कर लेना चाहिए। इसके लिए आप अगले दिन नारियल पानी, हर्बल चाय, ब्लैक कॉफी आदि का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
