हेल्थ

क्यों खाने में 10 पर्सेंट तेल कम करने की बात कह रहे हैं PM मोदी, कैसे बस इतना करने से ही मोटापे से मिलेगा छुटकारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण में स्वस्थ भारत बनाने पर पूरा जोर दिया। इसी कड़ी में उन्होंने लाल किले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में देशवासियों से एक अपील की है। जिसमें पीएम मोदी खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं खाने में तेल और मोटापा का संबंध...

Image

Pm Modi on Obesity

आज यानी 15 अगस्त 2025 के दिन देश अपना 79 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज देश अपनी आजादी के 78 साल पूरे कर रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। जिसमें वैश्विक मुद्दे, राजनीतिक, आर्थिक मुद्दों के साथ उन्होंने देशवासियों की सेहत की भी बात करी। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से खाने में 10 प्रतिशत तेल की कटौती करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कैसे खाने में तेल की अधिक मात्रा लोगों के मोटापे का कारण बन रही है। आइए जानते हैं तेल और मोटापा के क्या संबंध है।

पहले भी किया सचेत

इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी लोगों को मोटापा के लिए सचेत कर चुके हैं। गत फरवरी माह में 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए उन्होंने लोगों को खाने में 10 प्रतिशत तेल कम करने की सलाह दी थी। जिसके पीछे उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक हेल्थ स्टडी का हवाला देते हुए बताया कि आज हर 8 में 1 व्यक्ति मोटापा की गिरफ्त में जा रहा है।

मोटापे को बताया बड़ा संकट

लाल किले पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "मोटापा हमारे देश के लिए एक बहुत बड़ा संकट बढ़ता जा रहा है।" बोले एक्सपर्ट का मानना है कि हर 3 में से 1 आदमी मोटापा का शिकार हो रहा है। इससे बचाव का सुझाव देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि घर में आने वाले तेल में 10 प्रतिशत की कटौती करें जिससे खाने में भी तेल को कम किया जा सके। इससे हम मोटापा के खिलाफ चल रही लड़ाई को जीतने में सफल हो सकते हैं।

खाने में तेल कम करने के फायदे

  • खाने में तेल की मात्रा कम करने से कैलोरी इंटेक कम होता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।
  • खाने तेल कम करने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्रांस फैट कम होता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।
  • खाने में ज्यादा तेल ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है, इसलिए कम तेल ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • खाने में तेल की मात्रा कम करने से पाचन तंत्र पर दबाव नहीं पड़ता और एसिडिटी या गैस की समस्या से निजात मिलती है।
  • बिना तेल वाला हल्का खाना खाने से आपके शरीर में एनर्जी का लेवल हाई बना रहता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article