हेल्थ

Worst Foods For Liver Health : लिवर की हालत खराब कर सकती हैं ये खाने की चीजें, भूलकर भी डाइट में न करें शामिल

Harmful Foods For Liver Health : लिवर की सेहत का ख्याल रखने के लिए खानपान की चीजें को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जो आपके लिवर को खराब करने का काम करती हैं। इन्हें आपको डाइट में कभी शामिल नहीं करना चाहिए।

Image

harmful food for liver (Photo - Canva)

Harmful Foods For Liver Health : लीवर हमारे शरीर का एक बेहद महत्वपूर्ण अंग है। ये हमारी पाचन में मदद करने से लेकर खून को साफ करने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करता है। यही कारण है कि लिवर की सेहत का ख्याल आपको ज्यादा रखना चाहिए। क्योंकि गलत खान-पान की आदतें लीवर पर बुरा असर डाल सकती हैं, जिससे फैटी लीवर, हेपेटाइटिस और लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजें बताएंगे जो आपके लिवर की सेहत को बर्वाद कर सकती हैं। हम आपको ऐसी चीजें बताएंगे जिन्हें कभी नहीं खाना चाहिए।

ऑयली फूड्स

बहुत अधिक तेल में तली-भुनी चीजें जिनमें ट्रांस फैट होता है, लिवर की सेहत को खराब करने का काम करती हैं। ये चीजें लिवर में फैट जमा करके लिवर को फैटी बनाती हैं। ऑयली फूड्स का अधिक सेवन करने से लिवर पर अतिरिक्त दवाब आता है। जिससे इसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

शुगर फूड्स

खाने में ज्यादा चीनी, खासकर फ्रुक्टोज का सेवन लीवर में फैट बनने की प्रक्रिया को तेज करता है। इसलिए आपको सोडा, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और मिठाइयों का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके लिए नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लीवर डिजीज (NAFLD) का खतरा बढ़ा जाता है।

रेड मीट

रेड मीट में हाई प्रोटीन और संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके पाचन और प्रोसेस करने में लीवर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यही कारण है कि रेड मीट का अत्यधिक सेवन लीवर पर दबाव डालकर फैटी लीवर की समस्या को बढ़ा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article