हेल्थ

Palak Soup Benefits: सेहत के लिए जबरदस्त है पालक का सूप, जानें फायदे और रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2022, 12:44 AM IST

Palak Soup Benefits: सर्दियों में पालक का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। यह कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम इत्यादि से भरपूर होता है, जो सर्दियों की समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। अगर आप सर्दियों में ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी परेशानी से दूर रहना चाहते हैं तो पालक से तैयार सूप का सेवन करें। आइए जानते हैं सर्दियों में पालक का सूप पीने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

Image

पालक का सूप पीने के फायदे और रेसिपी

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिएं पिए पालक का सूप
  • पालक का सूप पीने से आंखें रहेंगी स्वस्थ
  • पालक का सूप आयरन की कमी करे दूर

Palak Soup Benefits: सर्दियों में मार्केट में कई तरह की सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। इन सब्जियों में पालक का साग भी पालक का साग कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, प्रोटीन इत्यादि से भरपूर होता है। इसके अलावा पालक विटामिन सी और विटामिन ए का भी अच्छा स्त्रोत है, जिसके सेवन से आपकी कई परेशानियां दूर होती हैं। सर्दियों में आप घर पर आसान तरीकों से पालक का सूप तैयार करके पी सकते हैं। यह आपको सर्दियों में होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में पालक का सूप पीने के क्या हैं फायदे?

सर्दियों में पालक का सूप पीने के फायदे

आयरन की कमी करे दूर

सर्दियों में पालक का सूप पीने से शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। दरअसल, पालक आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिसके सेवन से आप एनीमिया की समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आपको बिना वजह थकान, कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो अपने आहार में पालक का सूप शामिल करें।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

सर्दियों में पालक का सूप पीने से कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। पालक कई तरह के मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर सकता है। अगर आप सर्दियों में बैक्टीरियल और वायरल समस्याओं से बचना चाहते हैं तो अपने आहार में पालक का सूप जरूर शामिल करें।

आंखों को रखे सुरक्षित

सर्दियों में पालक का सूप पीने से आंखों में होने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं। यह ल्यूटिन और जेक्सैंथिन कैरोटीनॉइड का काफी अच्छा स्त्रोत हैं, जो आंखों के लिए काफी ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसके साथ ही पालक विटामिन ए का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आंखों की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में प्रभावी है।

कैसे तैयार करें पालक का सूप?

घर पर पालक का सूप तैयार करने के लिए 1 कटोरी पालक लें। इसे अच्छी तरह से धो लें। इप कूकर में 1 गिलास पानी डालकर इसे 3 सीटी लगने तक पकाएं। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च डालकर सर्व करें। इससे आपको कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article