हेल्थ

Fruits to Boost Immunity: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये 5 विंटर फ्रूट्स, बीमारियां छू नहीं पाएंगी आपको

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2022, 11:16 PM IST

Fruits to Boost Immunity: सर्दियों में अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो कई तरह के फलों का सेवन कर सकते हैं। इस सीजन में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फलों का उत्पादन होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में असरदार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ फायदेमंद फलों के बारे में-

Image

इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं ये फ्रूट्स

KEY HIGHLIGHTS
  • सर्दियों में जरूर करें शरीफा का सेवन
  • संतरा बूस्ट करता है आपकी इम्यूनिटी
  • इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं अमरूद

Fruits to Boost Immunity: सर्दियों का सीजन जहां हमें भीषण और प्रचंड गर्मी से राहत दिलाता है। वहीं यह कई तरह के संक्रमण और वायरल से जुड़ी बीमारियां भी अपने साथ लाता है। इस सीजन में अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी जैसी परेशानी बनी रहती है। इसका प्रमुख कारण कमजोर इम्यून सिस्टम होता है। ऐसे में अगर आप सर्दियों में होने वाली इन वायरल समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो इम्यून पावर को बूस्ट करें। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आपको बेस्वाद काढ़ा पीने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप कुछ मीठे और स्वादिष्ट फलों का सेवन करके भी अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले विंटर फ्रूट्स कौन से हैं?

इम्यूनिटी बूस्ट करे ये विंटर फ्रूट्स

संतरा खाएं

सर्दियों में अगर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं तो विटामिन सी से भरपूर संतरे का सेवन करें। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ सर्दियों में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को भी दूर कर सकता है।

क्रैनबेरीज का करें सेवन

सर्दियों में मार्केट में आपको क्रैनबेरीज बहुत ही आसानी से मिल जाएंगे। यह विटामिन सी का काफी अच्छा स्रोत होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है। इसके साथ ही इसकी मदद से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल और कोरोनरी आर्टरी डिजीज के खतरों को भी कम कर सकते हैँ।

खूब खाएं अमरूद

सर्दियों में अमरूद का उत्पादन भी काफी ज्यादा होता है। यह विंटर फ्रूट्स आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में असरदार है। इसके साथ ही यह विटामिन डी और बी 6 का भी अच्छा स्रोत है। अगर आप सर्दियों में खतरनाक फ्री रेडिकल्स से शरीर को सुरक्षित रखता चाहते हैं, तो अमरूद का सर्दियों में सेवन करें।

कीवी है हेल्दी

कीवी समग्र स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है। यह विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। इसके साथ ही इस फल के सेवन से ब्लड क्लॉटिंग, हाई ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों को भी कम किया जा सकता है।

शरीफा खाएं

सर्दियों में शरीफा का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। यह फल विटामिन सी और विटामिन बी 6 का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर को कैल्शियम और मैग्नीशियम भी प्राप्त होता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article