Fatty Liver Diet: आजकल गलत खान-पान और गलत जीवनशैली के कारण फैटी लीवर की बीमारी बड़ी ही आम समस्या बन चुकी है ,क्योंकि ज्यादातर लोग पिज़्ज़ा और बर्गर जैसे फास्ट फूड की ओर रुख कर रहे हैं। साथ ही प्रत्येक व्यक्ति पोषण से भरपूर चीजों से दूरी बनाने लगा है और यही कारण है कि फैटी लीवर जैसी बीमारियों को बुलावा मिलता है।अगर आप निरोग रहने की चाह रखते हैं तो अपनी लाइफ में अच्छी डाइट को अपनाएं। वहीं, डेली रूटीन को सही तरीके से यूटिलाइज करना भी जरूरी है। फैटी लीवर से परेशान लोगों के लिए अपनी डाइट चार्ट में कुछ पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल फायदेमंद बताया जाता है।
फैटी लीवर की समस्या से पीड़ित हैं तो इन चीजों को डाइट में करें शामिल-
हरी सब्जियां और ब्रोकली-
फैटी लीवर पर कंट्रोल पाने के लिए ब्रोकली को मददगार बताया जाता है इसके साथ ही ब्रुसेल्स स्प्राउट्स साग और पालक को डाइट में शामिल करने पर वजन को घटाने में मदद मिलती है ब्रोकली में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो लीवर में ट्राइग्लिसराइड की मात्रा को कम करने में मदद कर सकते हैं।
कॉफी-
शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि फैटी लिवर से बचने के लिए आपको कॉफी काफी मदद कर सकती हैं क्योंकि इसमें क्या सीन मौजूद होता है जो लिवर से जुड़ी समस्याओं में लाभदायक होता है।
आंवला-
आंवले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारी बॉडी से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में काफी हद तक मदद करते हैं यही नहीं बल्कि मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में भी यह फायदेमंद होता है जो लोग आंवले का नियमित रूप से सेवन करते हैं उनमें फैटी लीवर होने की संभावना कम होती है।
मछली-
जो लोग फैटी लीवर की समस्या से जूझ रहे होते हैं उनमें कहीं ना कहीं यह सवाल गुस्सा रहता है कि क्या फैटी लिवर में फिश खाना नुकसानदायक होता है या फायदेमंद तो बता दें कि कुछ अध्ययनों में बताया गया है कि फिश आयल में कई ऐसे एसिड पाए जाते हैं जो लीवर डिजीज से छुटकारा दिलाने में हमारी मदद कर सकते हैं।
इस बीमारी के होने पर लीवर में चर्बी जमा होने लगती है, जो हमारे हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है। जो लोग कम फिजिकल वर्क करते हैं और मोटे होते हैं उनमें फैटी लीवर की समस्या अधिक देखी जाती है। इसलिए वजन पर कंट्रोल रखने के साथ-साथ बॉडी एक्टिविटी भी जरूरी है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
