Orry Fitness Secret: ओरी कौन है? यह कोई छोटा सवाल नहीं है और इसे आप हल्के में लेने की कोशिश न करें। मौजूदा समय में यह सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सबसे सनसनीखेज सवाल है, जिसका जवाब एक बड़ी पहेली बना हुआ है। नीता अंबानी से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अनन्या पांडे तक हर उम्र के सेलेब्रिटी की बाहों में बाहें डाले नजर आने वाले ओरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही दीवानगी बनी हुई है। यकीन मानिए इन दिनों ओरी सोशल मीडिया की सबसे बड़ी हस्ती है। छोटे कद का मासूम सा दिखने वाला यह इंसान बॉलीवुड से लेकर आम इंसान तक सभी की जान बना हुआ है। आप इसके हर फोटो में देख सकते हैं कि बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं इस पर किस कदर जान छिड़कती हैं।
ओरी की फिटनेस और दीवानगी
अगर आप इस बंदे को सिर्फ इसके बॉलीवुड कनेक्शन की वजह से जानते हैं, तो आप इसे कम जानते हैं क्योंकि यह बंदा फिटनेस के मामले में भी कम नहीं है। उनके सोशल हैंडल पर ऐसी कई पिक्स और वीडियो हैं जिनमें फिटनेस के प्रति उसकी दीवानगी साफ देखी जा सकती है।वैसे तो ओरी को फैशन स्टाइल के मामले में ज्यादा जाना पहचाना जाता है लेकिन वो फिटनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं है। उनकी बॉडी किसी एक्टर से कम नहीं है। बेशक उनके सिक्स पैक एब्स नहीं है लेकिन यह भी हकीकत है कि पूरी बॉडी पर कहीं एक्स्ट्रा फैट नहीं है।
जिम में घंटो पसीना बहाते हैं ओरी
ओरी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखता है और उसका मानना है कि वो अपनी बेहतर हेल्थ के लिए जिम जाता है। फिटनेस को बेहतर रखने के लिए ओरी रेगुलर जिम जाता है। जिम में वो कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और अन्य सभी तरह की एक्टिविटी करते हैं।ओरी की डाइट
जाहिर है हेल्दी एंड फिट रहने के लिए जिम या वर्कआउट के साथ-साथ डाइट का ध्यान रखना भी जरूरी है। उनके फोटो में देखा जा सकता है कि हेल्दी डाइट लेना पसंद करते हैं। उनकी प्लेट में कढ़ी चावल, अंडे की भुर्जी और चिकन मंचूरियन जैसी हेल्दी चीजें रखी हुई हैं।सोशल मीडियो से कमाई
ओरी अपने फिटनेस स्टाइल और बॉलीवुड पार्टियों की वजह से चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस में पहुंचे थे। इन दिनों वो अपने उस ब्यान के लिए चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने बताया था कि वो सोशल मीडिया से अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
