हेल्थ

देश में एक बार फिर सिर उठा रहा कोरोना, इंदौर में गई बुजुर्ग की जान, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

देश में काफी समय के बाद दो नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। जिसमे से एक एक बुजुर्ग महिला की मौत भी हो गई है। इसके अलावा एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां बीते सोमवार को महिला की जान चली गई।

Image

corona virus in Indore

Covid Cases In Indore : साल 2019 से चीन से शुरू हुआ कोरोना दुनिया भर में अपना कहर बरपा चुका है। भारत में भी कोरोना की 3 लहरों में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई। लेकिन पिछले कुछ समय से कोरोना का कोई नया मामला सुनने को नहीं मिल रहा था। जिससे लोगों ने काफी समय बाद राहत की सांस ली थी। लेकिन हाल ही में इंदौर से आई खबर ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। जी हां यहां कोरोना के चलते एक बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी है और एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद किए गए टेस्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। आइए जानते हैं कोरोना के क्या हैं लक्षण और कैसे करें इससे बचाव?

कोरोना के लक्षण क्या हैं? Symptoms of Corona Virus

कोरोना एक तेजी से फैलने वाला संक्रमण है, जो कोविड-19 वायरस के द्वारा फैलता है। इसकी गंभीरता का पता इस बात से ही लगाया जा सकता है। कि इसने कुछ साल पहले दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले ली थी। आइए जानते हैं कोरोना के कुछ सामान्य लक्षण...

  • तेज बुखार।
  • लगातार खांसी होना।
  • सांस लेने में कठिनाई होना।
  • शरीर में दर्द होना।
  • ऑक्सीजन लेवल कम होना।
यह भी पढ़ें - डिलीवरी के बाद गंभीर हेयर फॉल से जूझ रही टीवी की ये हसीना, जानिए क्यों होता है Postpartum Hair Loss

कोरोना से बचाव के उपाय - Prevention tips from Corona Virus

कोरोना के इलाज के लिए देश में बड़े लेवल पर टीकाकरण चलाया गया था। जिसमें लगभग सभी देशवासियों को टीका लगाया जा चुका है। इस टीकाकरण से लोगों में कोरोना के प्रति इम्यूनिटी डेवलप हो गई है। लेकिन कमजोर इम्यूनिटी के कारण आज भी कोरोना लोगों को अपना शिकार बना लेता है। जिससे बचाव के लिए आप कुछ साधारण उपायों को अपना सकते हैं।

  1. घर से बाहर आते समय मुंह पर मास्क लगाएं।
  2. घर पहुंचने पर अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें।
  3. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर ही रखें।
  4. भीड़-भाड़ वाले स्थान पर शारीरिक दूरी का ख्याल जरूर रखें।
  5. यदि आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई है, तो बिना देर किए वैक्सीन लें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article