हेल्थ

मौसम की आंख-मिचौली में हो रही खांसी, अदरक शहद समेत इन खास उपायों से खिचखिच होगी मिनटों में दूर

Home Remedies for Cough: बच्चों से लेकर बड़े लोग भी खांसी का शिकार होते हैं। आपकी खांसी की समस्या से बाकी लोग भी परेशान होते हैं। खांसी सिर्फ एक प्रकार की नहीं होती है, बल्कि खांसी के कई प्रकार होते हैं।

Image

Cough: अदरक शहद समेत इन खास उपायों से खिचखिच होगी मिनटों में दूर।

Home Remedies for Cough: देश में खांसी (Cough) एक आम बीमारी बन गई है। मौसम बदलने के साथ ही लोगों को सबसे पहले खांसी पकड़ लेती है। लोग खांसी की इस समस्या से काफी परेशान होते हैं। कई बार तो हालत इतनी ज्यादा खराब हो जाती है कि लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। बच्चों से लेकर बड़े लोग भी इसका शिकार होते हैं। आपकी खांसी की समस्या से बाकी लोग भी परेशान होते हैं। खांसी सिर्फ एक प्रकार की नहीं होती है, बल्कि खांसी के कई प्रकार होते हैं। अगर आप भी खांसी की समस्या से परेशान हैं और आप चाहते हैं कि आपकी खांसी की समस्या जल्द से जल्द ठीक हो जाए तो आज हम आपको खांसी के कुछ रामबाण उपायों (Home Remedies for Cough) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपनी खांसी की समस्या को जल्द ठीक कर सकते हैं।

खांसी के ये घरेलू उपाय है सबसे ज्यादा कारगर (Home Remedies for Cough)

शहद और अदरक

अगर आपको बहुत ज्यादा खांसी की समस्या हो रही है तो आपको अदरक के साथ शहद का सेवन करना चाहिए। अदरक के साथ शहद का सेवन करने से खांसी जल्दी ठीक हो जाती।

काली मिर्च और शहद

खांसी में आपको काली मिर्च पाउडर में थोड़ा सा शहद मिलाकर खाना चाहिए। कुछ दिन ऐसा करने से आपकी खांसी की समस्या कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी।

अदरक और नमक

खांसी को ठीक करने के लिए आप अदरक और नमक का सेवन कर सकते हैं। आपको अदरक को छोटे टुकड़ों में काटने के बाद नमक लगाकर खाना होगा।

प्याज और शहद

खांसी की समस्या में प्याज और शहद का एक साथ सेवन करना काफी फायदेमंद है। खांसी में आपको आधा चम्मच प्याज का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर खाना चाहिए।

गिलोय

खांसी को ठीक करने के लिए आपको गिलोय के रस को रोज सुबह-शाम खाली पेट पीना चाहिए। कुछ दिन ऐसा करने से आपकी खांसी जल्द ठीक हो जाएगी।

गर्म पानी में शहद

खांसी को ठीक करने के लिए आधे गिलास हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीएं। रोजाना शहद के सेवन से खांसी से जल्द राहत मिल जाएगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article