हेल्थ

गर्मी में सुबह या शाम क्या है वॉकिंग का क्या है सही समय? गलत समय वॉक से सेहत को होगा भारी नुकसान

हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना वॉक पर जाना चाहिए, ये आपने जरूर लोगों को कहते हुए सुना होगा। सर्दियों का मौसम वॉक के लिए बेस्ट होता है, लेकिन गर्मियों में अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि सुबह या शाम किस समय वॉक करें। यदि आप भी इस बात का सटीक जवाब जानना चाहते हैं, तो आपको हमारा ये लेख ध्यान से पढ़ना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Image

right time to walk

यदि आप वजन घटाना चाहते हैं या खुद को फिट रखना चाहते हैं, दोनों ही तरह से वॉक करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए कुछ लोग मॉर्निंग वॉक करना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग शाम को वॉक करने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस समय की वॉक आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। आज हम आपको वॉकिंग का सही समय और गलत समय पर वॉक करने के नुकसान बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही गर्मियों में वॉकिंग के सही समय का चुनाव होना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

गर्मियों में किस समय करनी चाहिए वॉक?

वॉक करने से हमारे शरीर का तापमान बढ़ता है वहीं गर्मी के दिनों में वॉक करना आपके शरीर के तापमान को और भी बढ़ाने का काम करता है। इसलिए यदि आप गर्मियों में मॉर्निंग वॉक करना चाहते हैं, तो आपको सुबह 5-6 के बीच वॉक करनी चाहिए। इस समय सूरज नहीं निकलने के कारण मौसम में थोड़ी ठंडक होत है। इसके अलावा इन दिनों यदि आप शाम को वॉकिंग का प्लान बना रहे हैं, तो आपको शाम 6 के बाद ही वॉक शुरु करें। वहीं शाम को इस समय तक सूरज छिप जाने से गर्मी कम हो जाती है।

सुबह और शाम वॉक करने के फायदे

सुबह के समय सूरज निकलने तक वॉक करने से आपको भरपूर विटामिन-डी मिलती है, जो आपकी बोन हेल्थ के लिए जरूरी होती है। इसके अलावा सुबह हवा में ऑक्सीजन का लेवल बेहतर होता है, जिससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। वहीं यदि आप शाम को वॉक करते हैं, तो आपको दिन भर की थकान से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा डिनर के बाद वॉक करने से आपका पाचन बेहतर होता है और आपको नींद अच्छी आती है।

वॉक के दौरान जरूर रखें ये सावधानियां

  • गर्मियों में वॉक करना आपको तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है, जिससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। लेकिन गर्मी में दौड़ने से बचना चाहिए।
  • गर्मियों में वॉक करने से आपके शरीर से पसीना भरपूर निकलता है, इसलिए आप वॉटर इंटेक का ध्यान जरूर रखें।
  • वॉक के दौरान शरीर को हीट से बचाने के लिए आप हल्के और सूते कपड़े ही पहनें, टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
  • सुबह या शाम किसी भी समय वॉक करने के लिए किसी पार्क या शांत जगह का चयन करें, रोड़ पर वॉक करना आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
  • गर्मी के मौसम में धूप निकलने के बाद वॉक करने से हमेशा बचना चाहिए, ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article