हेल्थ

दिन भर रहना है सुपर एक्टिव तो रोज सुबह जरूर करें ये 3 एक्सरसाइज, पास भी नहीं आएंगे आलस्य और थकान

Morning Exercises To Stay Super Active : यदि दिन की शुरुआत ऊर्जा के साथ होगी तो आपका पूरा दिन एनर्जी से भरा हुआ रहेगा। जी हां दिन भर एक्टिव बने रहना चाहते हैं, तो आपको हमारी बताई ये असरदार एक्सरसाइज रोजाना जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं कुछ इफेक्टिव एक्सरसाइज...

Image

morning exercises (Photo - Canva)

Morning Exercises To Stay Super Active : हमारे आसपास मौजूद कई लोगों के दिन की शुरुआत सुस्ती और थकान के साथ होती है। जिससे उनका पूरा दिन फीका और थकाऊ ही बीतता है। यदि आपके दिन की शुरुआत फुल एनर्जी के साथ होगी तो आप दिनभर भी ऊर्जावान बने रहेंगे। यदि आप दिन भर खुद को एक्टिव और फिट रखना चाहते हैं, तो हर सुबह कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए। यह न केवल आपकी शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाएंगी, बल्कि आपको मानसिक रूप से भी तरोताजा रखने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं सुबह करने के लिए कुछ खास एक्सरसाइज जो आपको पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश बनाए रखेंगी।

सूर्य नमस्कार

आपके शरीर के हर एक हिस्से पर असर करने वाला सूर्य नमस्कार एक असरदार व्यायाम है। 12 आसनों के क्रम से पूरा होने वाला सूर्य नमस्कार सुबह करने से आप दिन भर एक्टिव और फ्रेश बने रहते हैं। ये आपके रक्त संचार को बेहतर बनाकर शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है।

हाई नी रनिंग

मॉर्निंग वॉक के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको हाई नी रनिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें हमें घुटनों को ऊपर उठाते हुए दौड़ना होता है। फुल बॉडी को एक्टिव करने का ये सबसे आसान और कारगर तरीका है। इससे आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और कैलोरी तेजी से बर्न होती है। ये आपको दिन भर एक्टिव रखने में मदद करता है।

प्राणायाम

कपालभाति- भस्त्रिका जैसे प्राणायाम आपको रोज सुबह 15-20 मिनट जरूर करने चाहिए। ये आपके शरीर में ऑक्सीजन का संचार बढ़ाते हैं। जिससे आपको एक अलग एनर्जी का एहसास होता है। ये आपके तनाव को दूर करके ध्यान को केंद्रित करने में मदद करते हैं। ये आपको दिन भर के लिए ऊर्जा से भर देते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article