हेल्थ

अर्थराइटिस से डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए रामबाण है सहजन, जानें मोरिंगा के और क्या है फायदे

Health Benefits of Drum Sticks: अमेरिका के रिसर्च बेस्ड पोर्टल 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' के मुताबिक, मोरिंगा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों में गाजर से ज्यादा बीटा-कैरोटीन होता है, जो हड्डियों और आंखों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

Image

मोरिंगा/सहजन के फायदे (Photo: iStock)

आज की तेज रफ्तार जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल ने लोगों की सेहत को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। फास्ट फूड, नींद की कमी और तनाव के चलते हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होता जा रहा है, जिसके चलते हम बीमारियों की जकड़ में बने रहते हैं, खासकर सर्दी, खांसी, फ्लू और वायरल जैसी बीमारियां अब आम सी हो गई हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम अपनी डाइट को पोषक तत्वों से भरपूर बनाएं।

पोषकता की बात हो तो मोरिंगा का नाम जरूर आता है, जिसे आमतौर पर 'सहजन' भी कहा जाता है। अंग्रेजी में इसे ड्रम स्टिक कहते हैं। यह पौधा आयुर्वेद में सदियों से उपयोग होता आ रहा है। मोरिंगा के पत्ते खासतौर पर इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए जाने जाते हैं।

अमेरिका के रिसर्च बेस्ड पोर्टल 'नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन' के मुताबिक, मोरिंगा में विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसकी पत्तियों में गाजर से ज्यादा बीटा-कैरोटीन होता है, जो हड्डियों और आंखों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसके सूखे पत्तों में लगभग 70 प्रतिशत तक ओलिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर इसका सेवन करे, तो शरीर को कई फायदे मिलते है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सेल्स को एक्टिव करते हैं, जिससे वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शंस से बचाव होता है।

वहीं मोरिंगा के तत्व कैल्शियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और अर्थराइटिस या जोड़ दर्द जैसी समस्याओं में राहत देते हैं। इसके अलावा, इसके पत्ते ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।

मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल असंतुलन, मूड स्विंग्स, और थकान जैसी समस्याएं आम होती हैं, ऐसे में मोरिंगा का सेवन इन लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकता है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए मोरिंगा बेहद मददगार साबित हो सकता है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article