हेल्थ

योग करने से फायदा नहीं मिल रहा? हो सकता है आप भी कर रहे हों ये 4 बड़ी गलतियां, बदल लें वरना बेकार जाएगी मेहनत

Mistakes To Avoid While Doing Yoga In Hindi: क्या योग करने के बाद भी मनचाहा फायदा नहीं मिल रहा? हो सकता है आप भी कर रहे हों कुछ आम गलतियां जैसे वार्मअप न करना, गलत मुद्रा अपनाना, सांस रोकना और शवासन छोड़ना। जानें इनसे बचने के आसान उपाय और कैसे पाएं योग का पूरा लाभ।

Image

Mistakes To Avoid While Doing Yoga In Hindi

Mistakes To Avoid While Doing Yoga In Hindi: आजकल लोग फिटनेस और मानसिक शांति के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रोजाना योग करने के बावजूद शरीर में खास बदलाव महसूस नहीं होते। वजह यह है कि योग करते समय अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से पूरी मेहनत बेकार चली जाती है। अगर आप भी चाहते हैं कि योग से आपको असली फायदा मिले, तो इन गलतियों से बचना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं वे कौन-सी बड़ी गलतियां हैं, जिन्हें बदलना आपके लिए बेहद जरूरी है।

सांस रोकना या गलत तरीके से लेना

योग का असली असर तभी दिखता है जब आप आसनों के साथ अपनी सांसों का तालमेल सही रखें। कई लोग आसन करते वक्त सांस रोक लेते हैं या तेजी से लेने लगते हैं, जिससे शरीर थकने लगता है और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। योग करते समय गहरी और नियंत्रित सांस लेना बेहद जरूरी है।

वार्मअप को नजरअंदाज करना

ज्यादातर लोग जल्दी से योग शुरू करने के चक्कर में वार्मअप करना भूल जाते हैं। सीधे आसन करने से मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है और चोट का खतरा भी रहता है। योग से पहले हल्का स्ट्रेचिंग या वार्मअप ज़रूर करें ताकि शरीर लचीला बने और आसनों का असर ज्यादा हो।

गलत मुद्रा अपनाना

योग करते समय शरीर की सही मुद्रा बनाना सबसे अहम है। रीढ़ सीधी न रखना, हाथ-पैर गलत एंगल में रखना या शरीर को ज़्यादा मोड़ना योग के फायदे को कम कर देता है। गलत पोज से चोट लगने का खतरा भी रहता है। इसलिए हर आसन को सही ढंग से करना सीखें और जल्दबाज़ी न करें।

कूलडाउन या शवासन छोड़ना

योग का सेशन खत्म होते ही लोग जल्दी से उठकर अपनी दिनचर्या में लग जाते हैं। लेकिन बिना शवासन या कूलडाउन के योग अधूरा माना जाता है। यह आसन शरीर और दिमाग को आराम देता है और योग के फायदों को लंबे समय तक बनाए रखता है।

योग तभी असर दिखाता है जब उसे सही तरीके से किया जाए। सांसों का संतुलन, वार्मअप, सही मुद्रा और सेशन के अंत में शवासन, ये सब उतने ही जरूरी हैं जितना आसन करना। अगर आप इन छोटी-छोटी गलतियों को सुधार लेंगे तो योग आपके शरीर और मन दोनों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article