हेल्थ

लिवर के लिए खतरे की घंटी हैं रात में दिखने वाले ये लक्षण, Fatty Liver का हो सकता है संकेत, दिखते हैं करें ये काम

Liver Problems Or Fatty Liver Symptoms At Night In Hindi: रात में दिखने वाले कुछ छोटे-छोटे लक्षण कहीं न कहीं आपके लिवर की सेहत के बारे में बता रहे होते हैं। अगर समय रहते इन पर ध्यान न दिया जाए, तो परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप सतर्क रहें और अपने लिवर को समय रहते संभाल लें। आज हम आपको रात में दिखने वाले कुछ ऐसे लक्षण बताएंगे जो फैटी लिवर की ओर इशारा करते हैं।

Liver Problems Or Fatty Liver Symptoms At Night In Hindi

Liver Problems Or Fatty Liver Symptoms At Night In Hindi

Liver Problems Or Fatty Liver Symptoms At Night In Hindi: हम सबको लगता है कि लिवर की बीमारी सिर्फ ज्यादा शराब पीने या लंबी उम्र के बाद होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी, खराब डाइट और बैठे-बैठे रहने की आदत ने फैटी लिवर की बीमारी को आम बना दिया है। चिंता की बात ये है कि इसके लक्षण कई बार हमें दिन में नहीं, बल्कि रात के वक्त दिखते हैं। अगर आप भी रात को बार-बार पसीने, बेचैनी या नींद में खलल जैसी चीजे्ं महसूस कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। हो सकता है ये फैटी लिवर की शुरुआत हो। आइए जानते हैं वो संकेत जो लिवर की खराबी की ओर इशारा करते हैं।

रात में दिखने वाले फैटी लिवर के लक्षण - Fatty Liver Symptoms At Night In Hindi

रात को बार-बार पसीना आना

अगर बिना किसी गर्मी के सोते समय बहुत पसीना आता है, तो यह फैटी लिवर का संकेत हो सकता है। लिवर में फैट जमा होने से शरीर की गर्मी बढ़ती है, जिससे रात में पसीना आता है। इसे मामूली न समझें।

नींद बार-बार टूटना या बेचैनी होना

रात को बार-बार नींद खुल जाना या मन में घबराहट सी महसूस होना भी लिवर से जुड़ा एक संकेत हो सकता है। जब लिवर ठीक से काम नहीं करता, तो शरीर की नींद से जुड़ी प्रक्रिया प्रभावित होती है।

मुंह बार-बार सूखना या प्यास लगना

रात में बार-बार पानी पीने की ज़रूरत पड़ना या मुंह का सूखना भी लिवर के बिगड़ते हालात की ओर इशारा करता है। यह शरीर में डीहाइड्रेशन या लिवर फंक्शन में गड़बड़ी का नतीजा हो सकता है।

पेट में भारीपन या गैस बनना

रात को खाना खाने के बाद पेट भारी लगना, गैस बनना या डकार आना भी फैटी लिवर से जुड़ा संकेत हो सकता है। जब लिवर में फैट जमा हो जाता है, तो पाचन क्रिया धीमी हो जाती है।

मांसपेशियों में ऐंठन या थकान महसूस होना

रात को अचानक पैरों या शरीर के किसी हिस्से में खिंचाव महसूस होना या हल्की थकान बने रहना भी फैटी लिवर की तरफ इशारा करता है। इसका कारण लिवर की वजह से शरीर में न्यूट्रिएंट्स का सही तरीके से वितरण न होना है।

बेचैनी और चिड़चिड़ापन

रात को दिल घबराना, बेचैनी महसूस होना और हर बात पर चिड़चिड़ाना भी लिवर के काम में रुकावट का नतीजा हो सकता है। जब टॉक्सिन्स शरीर में बढ़ जाते हैं, तो दिमाग पर भी असर डालते हैं।

क्या करें अगर ये लक्षण नजर आएं?

  • तुरंत डॉक्टर से चेकअप कराएं।
  • डेली रूटीन में थोड़ा चलना, योग या एक्सरसाइज शामिल करें।
  • ऑयली और प्रोसेस्ड खाना कम करें।
  • ज्यादा पानी पिएं और नींद पूरी लें।
  • शराब और धूम्रपान से दूर रहें।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet
Vineet Author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article