हेल्थ

20 दिन तक रोजाना करें ये 5 काम, वेट लॉस में आएगी रफ्तार, अंदर हो जाएगा बाहर निकला हुआ पेट

Lifestyle Tips For Weight Loss: वेट लॉस करने के लिए हमेशा सभी को बहुत जल्दी रहती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वजन को कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। जी हां वजन कम करने के लिए यदि आप कोई असरदार टिप्स तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 5 चीजें बताने जा रहे हैं। जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

Image

lifestyle tips for weight loss

Photo : iStock

How To Lose Weight Naturally: आज बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों ने लोगों को मोटापे का शिकार बना दिया है। जिससे धीरे-धीरे लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का शिकार होना पड़ता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज से लेकर हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का कारण मोटापा बनता जा रहा है। यदि आप भी अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं, और इसे कम करने के लिए कोई असरदार उपाय तलाश रहे है, तो बता दें कि इसके लिए आपको लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे। जी हाँ आज हम आपको केवल 20 दिन करने के लिए 5 ऐसे काम बताने जा रहे हैं, जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकते हैं।

1. घर में बना खाना खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो जंक फूड और फास्ट फूड आज सबसे ज्यादा वजन बढ़ने की वजह बन रहा है। इसलिए यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं, तो आपको हमेशा घर में बना खाना ही खाना चाहिए। इसके लिए आप तली-भुनी चीजों को पूरी तरह अवॉइड करें और घर में बना सिंपल खाना ही खाएं।

2. डाइट में शामिल हों फल

फलों को डाइट में शामिल करना हमारे लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। फाइबर से भरपूर फल आपकी वेट लॉस में मदद करते हैं। यदि आप सुबह और शाम के अल्पाहार में फलों को शामिल करते हैं, तो आपको वेट लॉस में काफी मदद मिल सकती है। इसके लिए आप हमेशा मौसमी फलों का सेवन करें।

3. रोजाना एक्सरसाइज

आयुर्वेद की मानें तो हम जितना समय दिन भर के खाने में लगाते हैं, उतना ही लगभग हमें रोजाना एक्सरसाइज में भी देना चाहिए। आमतौर पर रोजाना 40 मिनट की एक्सरसाइज को फिट रहने के लिए जरूरी माना गया है। इसलिए वेट लॉस के लिए सुबह या शाम किसी भी समय आपको कम से कम 40 मिनट जरूर करनी चाहिए।

4. भरपूर हो नींद

बदलते लाइफस्टाइल और काम के तनाव के बीच आज नींद का बैलेंस सबसे ज्यादा बिगड़ गया है। जिसका परिणाम लोगों को बढ़े हुए वजन के रूप में देखने को मिलता है। यदि आप वेट लॉस करने का प्रयास कर रहे हैं, तो आपको कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

5. इन चीजों से बनाएं दूरी

वेट लॉस के लिए जितना जरूरी खाने की चीजों का सिलेक्शन करना है उससे कहीं ज्यादा जरूरी कुछ चीजों को छोड़ना है। यदि आप तेजी से वेट लॉस करना चाहते हैं, तो आपको तीन सफेद चीजें चीनी, मैदा और नमक को अपनी डाइट से पूरी तरह हटाना होगा। ऐसा करने से आपको वजन कम करने में काफी आसानी महसूस होगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article