हेल्थ

तेजी से कम करना चाहते हैं वजन, तो इस दाल का करें सेवन, 15 दिन में मिलेगी टोन्ड बॉडी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 29, 2023, 02:24 PM IST

Kulthi Dal Benefits For Weight Loss: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग इन दिनों मटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा बीमारियों का घर भी माना जाता है क्योंकि इसकी वजह से अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। एक्सरसाइज करने से लेकर योग करने तक सभी करते हैं लेकिन बावजूद इसके पर्याप्त रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपको मालूम है सही डाइट और नियमित वर्कआउट से आप मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

kulthi dal for Weight loss

Kulthi Dal Benefits For Weight Loss: खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से कई लोग इन दिनों मटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा बीमारियों का घर भी माना जाता है क्योंकि इसकी वजह से अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह के टिप्स फॉलो करते हैं। एक्सरसाइज करने से लेकर योग करने तक सभी करते हैं लेकिन बावजूद इसके पर्याप्त रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपको मालूम है सही डाइट और नियमित वर्कआउट से आप मोटापे की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। वजन कम करने के लिए आप कुलथी की दाल का भी सेवन कर सकते हैं। कुलथी की दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ये ना सिर्फ वजन कम करने में कारगर है बल्कि कई बीमारियों से भी दूर रखने में सहायक है। कुलथी की दाल का सेवन करने से कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको ये बताएंगे कि कैसे कुलथी की दाल वजन घटाने में मददगार है।

वजन कम करने के लिए कुलथी की दाल के फायदे- Kulthi Dal Benefits For Weight Loss in Hindi

1. कुलथी की दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वजन घटाने में मदद करता है। बता दें कि 100 ग्राम कुलथी की दाल में 22 ग्राम प्रोटीन होता है।

2. कुलथी की दाल में कैलोरी की मात्रा भी बेहद कम होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

3. कुलथी की दाल फाइबर का भी बेहतरीन सोर्स है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रहता है जो वेट लॉस में फॉयदेमंद साबित हो सकता है।

वजन घटाने के लिए कुलथी की दाल के सेवन का सही तरीका - How To Use Kulthi Dal For Weight Loss?

वेट लॉस के लिए सबसे पहले कुलथी की दाल को पानी में भिगो दें। अब इसे अगले दिन सुबह के समय पानी, हल्दी और नमक डालकर कुकर में सीटी लगाएं और अच्छी तरह से पकाएं। इसके बाद इसमें हींग और जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन घटाने में काफी मदद मिलेगी।

रितु राज
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article