हेल्थ

खाना खाने के बाद पेट क्यों फूल जाता है? जानें भोजन के बाद ब्लोटिंग की असली वजह और बचने के आसान तरीके

Khane ke baad pe kyon phool jata hai: खाना खाने के बाद पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या आम है, लेकिन इसके पीछे की वजहें जानना और समय रहते उपाय करना जरूरी है। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यानामंद्रा बता रही हैं ब्लोटिंग के असली कारण और आसान घरेलू नुस्खे, जो आपके पाचन को दुरुस्त रखेंगे। जानें कौन सी आदतें पेट में गैस और भारीपन बढ़ाती हैं और किन तरीकों से इससे बचा जा सकता है।

Khane ke baad pe kyon phool jata hai

Khane ke baad pe kyon phool jata hai

Khane ke baad pe kyon phool jata hai: खाना खाने के बाद पेट में भारीपन, गैस और फूलने की समस्या यानी ब्लोटिंग कई लोगों के लिए रोज़मर्रा की दिक्कत है। यह न सिर्फ असहज महसूस कराता है बल्कि पाचन तंत्र पर भी असर डालता है। हेल्थ इन्फ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यानामंद्रा के अनुसार, हमारी कुछ गलत खान-पान की आदतें और लाइफस्टाइल चॉइसेज इसका मुख्य कारण हैं। अगर इन्हें समय रहते बदला जाए, तो पेट फूलने की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है।

खाने के तुरंत बाद पेट क्यों फूल जाता है - Why Feel Bloated Right After Eating Food In Hindi

1. जरूरत से ज्यादा खाना खाना

पेट को उसकी क्षमता से 80% तक भरना ही सही माना जाता है। लेकिन अक्सर लोग स्वाद या जल्दबाजी में ज्यादा खा लेते हैं। इससे पाचन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और गैस व ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है।

2. खाने के बाद तुरंत बैठना या लेटना

डॉ. वरलक्ष्मी बताती हैं कि भोजन के बाद बिल्कुल निष्क्रिय रहना पाचन को धीमा कर देता है। खासकर खाना खाने के तुरंत बाद सोना या बैठना गैस और पेट फूलने का कारण बनता है।

3. फूड सेंसिटिविटी को नजरअंदाज करना

कई लोगों को कुछ खास खाद्य पदार्थ जैसे डेयरी, ग्लूटेन या तैलीय खाना पचाने में दिक्कत होती है। इन्हें नजरअंदाज करके खाने से पाचन तंत्र में सूजन और ब्लोटिंग बढ़ सकती है।

4. भोजन से पहले नमकीन स्नैक्स खाना

खाने से पहले अधिक नमक वाले स्नैक्स खाने से शरीर में पानी रुकने लगता है और पेट भारी महसूस होता है। यह ब्लोटिंग को ट्रिगर करने का एक बड़ा कारण है।

5. कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन

भोजन के साथ या तुरंत बाद बर्फ वाले ठंडे ड्रिंक्स लेने से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे पेट फूलना और गैस बनने की संभावना बढ़ जाती है।

ब्लोटिंग से बचने के आसान तरीके - Ways To Prevent Bloating In Hindi

  • खाने के ऊपर एक चुटकी अजवाइन डालकर खाएं।
  • पेट को पूरी तरह न भरें, थोड़ी जगह खाली रखें।
  • भोजन को अच्छी तरह चबा कर खाएं।
  • खाने के बाद कम से कम 100 कदम चलें।
  • खाने के बीच लंबा गैप रखें और भोजन के बाद सौंफ चबाएं।

पेट फूलना अक्सर हमारी रोज़ की आदतों का नतीजा होता है। डॉ. वरलक्ष्मी यानामंद्रा कहती हैं कि अगर हम अपनी खाने की मात्रा नियंत्रित करें, ठंडे पेय से बचें और भोजन के बाद हल्की शारीरिक गतिविधि करें, तो ब्लोटिंग की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है।

लेटेस्ट न्यूज

Vineet
Vineet Author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article