एजुकेशन

MSBTE ने जारी किया विंटर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड, प्रैक्टिकल परीक्षा 21 अक्टूबर से होंगी शुरू

MSBTE Winter Admit Card 2026 Released: MSBTE ने विंटर 2026 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट msbte.ac.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

MSBTE ने जारी किया विंटर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड

MSBTE Winter Admit Card 2026 Released: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन यानी MSBTE ने विंटर 2026 परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। डिप्लोमा, पोस्ट-डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा कोर्स के छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट msbte.ac.in से अपना हॉल टिकट आसानी से निकाल सकते हैं। ये परीक्षाएं इंजीनियरिंग, मेडिकल, पैरामेडिकल, हेल्थ साइंस, इंडस्ट्रियल सेफ्टी, फायर इंजीनियरिंग, डिजाइन और हॉस्पिटैलिटी जैसे कई क्षेत्रों के छात्रों के लिए हैं।

लिखित परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 9 दिसंबर 2026 तक चलेगी। जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 21 अक्टूबर से शुरू होंगी।

MSBTE Winter Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले MSBTE की आधिकारिक वेबसाइट msbte.ac.in पर जाएं।

2. मेन्यू में दिए गए Examination विकल्प पर क्लिक करें।

3. इसके बाद Hall Ticket लिंक खोलें।

4. अपना एनरोलमेंट नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

5. जरूरी जानकारी सबमिट करने पर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. हॉल टिकट PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

कोई गलती दिखे तो तुरंत संबंधित ऑफिस से संपर्क करें।

MSBTE Winter Exam 2026: Key Highligts
विवरणतारीख
एडमिट कार्डजारी
प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू21 अक्टूबर 2026
थ्योरी परीक्षा शुरू17 नवंबर 2026
परीक्षा समाप्त होने की तारीख9 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटmsbte.ac.in

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद छात्र उस पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से देख लें। इसमें नाम, परीक्षा का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, पिता का नाम, लिंग, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जानकारी शामिल होती है।

अगर एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी अन्य जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें। परीक्षा के लिए हॉल टिकट का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें और उस पर दिए गए निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article