शहर

Bulandshahr News: बुलंदशहर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई ईको कार, पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नरौरा के पास एक मारूति ईको कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला और बच्ची समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हैं।

Image

Breaking News Navbharat

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में आज यानी शुक्रवार 16 अक्टूबर को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक मारूति इको कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक महिला और एक मासूम बच्ची सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना यहां के नरौरा थाना क्षेत्र में रतनपुर के पास हुआ।

इस दर्दनाक सड़क हादसे में तीन पुरुषों की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी पांच लोग एक ही परिवार का हिस्सा थे। दुर्घटना के समय परिवार कासगंज के सिढ़पुरा से बेलोन जा रहा था।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय ईको वैन में कुल 8 लोग सवार थे। कार के पेड़ से टकराते ही वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन लोग घायल हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस बीच पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article