हेल्थ

प्रेगनेंसी के बीच पड़ रहा है करवा चौथ का व्रत? तो इन बातों का रखें ध्यान, बच्चे की सेहत पर नहीं आएगी आंच

करवा चौथ का व्रत एक कठिन व्रत है जिसमें महिलाओ को बिना अन्न-जल खाएं रहना पड़ता हैं। इस व्रत के करने से महिलाएं सौभाग्यवती रहने का वरदान अर्जित करती हैं। लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएँ क्या खाएं जिससे की उनका स्वस्थ न खराब हो और उन्हें और उनकी संतान को पूरा पोषण मि‍ले ?

Image

karvachouth tips for pragnet ladies

करवा चौथ व्रत 2024 - करवा चौथ व्रत कार्तिक हिंदू माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दौरान किया जाता है। इस व्रत में विवाहित महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत को विधि-पूर्वक और सच्ची निष्ठा से करती हैं। विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं और अपने व्रत को चंद्रमा को देख और अर्घ अर्पण करके पूर्ण करती हैं।

करवा चौथ व्रत की सरगी में ये चीजे खाएं गर्भवती महिलाएं

ताजे और मौसमी फल

करवा चौथ व्रत की सरगी में मौसमी और ताजे फलो के सेवन से स्वस्थ सही रहता है और व्रत में उर्जा मिलती है जिससे व्रत को पूर्ण किया जा सकता है। लेकिन ज्यादा खट्टे फलों को न खाएं।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स का भरपूर सेवन

व्रत की सरगी में मेवे के अलग-अलग प्रकारो का जरुर सेवन करें क्योंकि यह प्रोटीन, फैट और विटामिन से भरपूर रहते हैं और यह महिलाओं के साथ-साथ उनकी संतानों को पूरा पोषण प्रदान करतें हैं।

दूध, जूस और नारियल पानी पियें

व्रत के दौरान प्यास बहुत लगती है, इस नाते महिलाएं खुदको दूध, जूस और नारियल पानी पीकर हाइड्रेट कर सकती हैं। इन पेय पधार्थों में पाए जाने वाले मिनरल शरीर में पानी की कमी नही होने देते हैं।

करें साबुत अनाज का सेवन

ब्राउन राइस, बाजरा, दलिया और ओट्स जैसे साबुत अनाजो को जरुर खाएं। साबुत अनाज स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होते है जो शरीर को संतुलित कर भूख नही लगने देते है।

करवा चौथ व्रत में गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

1. पूरा व्रत करने से बचे

गर्भवती महिलाओं के लिए पूरा व्रत करना आवश्यक नही होता हैं। ब‍िना अन्न और जल खाए-पिए शरीर में पानी की कमी, लो ब्लड प्रेशर और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है जिससे की स्वस्थ पर असर पड़ सकता है।

2. आराम करना न भूले

व्रत के काम-काजों में व्यस्त रहने के कारण महिलाएं अपने आराम पर ध्यान नही देती है जिससे तनाव और दर्द बढ़ने की संभावना बढ़ जाती हैं। गर्भवती महिलाएं कृपया कर अपने आराम पर विशेष ध्यान दें। ज्यादा उठने-बैठने वाले कार्यों से बचें।

3. ज्यादा तेल वाला और तीखा खाना न खाए

व्रत से पहले खाई जाने वाली सरगी में महिलाएं अक्सर तीखा और ज्यादा तेल वाल खाना खा लेती हैं, जो उन्हें नही खाना चाहिए क्योंकि ऐसे भोजन से पेट में एसिडिटी और जलन हो सकती है और पेट-दर्द हो सकता है। महिलाएं संतुलित आहार लें और हल्का-फुल्का खाएं-पियें।

4. केवल मीठा न खाएं-पियें

सिर्फ मीठा खान अभी नुकसानदेह हो सकता है क्योंकि यह ब्लड सुगर के लेवल को एक दम से बाधा देता है और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। चाय और कॉफ़ी भी इस अवधि में ज्यादा न पियें। मीठे में ताजे फल और मेवा खाएं जो गर्भवती महिलाओं और उनकी संतानो को फायदा करें।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article