हेल्थ

दिमाग की इस गंभीर बीमारी ने ले ली कॉमेडियन जसविंदर भल्ला की जान, जानें कौन सी है बीमारी और इसके लक्षण?

Jaswinder Bhalla Death Cause : फेमस पंजाबी कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 65 वर्ष के अभिनेता की मृत्यु का ये समाचार बेहद दुखद है। खबरों के मुताबिक भल्ला की मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक और क्या हैं इसके लक्षण?

Image

जसविंदर भल्ला की मौत का कारण (Photo - Instagram)

Jaswinder Bhalla Death Cause : जाने माने पंजाबी कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला का निधन आज सुबह एक अस्पताल में हो गया है। जसविंदर भल्ला की उम्र 65 वर्ष है और उनकी मृत्यु का दुखद समाचार आज सुबह सामने आया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत के बाद पूरी पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, जसविंदर भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सुबह 4 बजे उनकी निधन हो गया।

क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक? - What Is Brain Stroke In Hindi

ब्रेन स्ट्रोक को साधारण भाषा में लकवा (पैरालिसिस) भी कहा जाता है। जब दिमाग के किसी हिस्से तक खून (Blood Supply) की सप्लाई में बाधा आ जाए तो इसे स्ट्रोक की कंडीशन कहा जाता है। क्योंकि खून में मौजूद ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व हमारे दिमाग की कोशिकाओं के काम करने लिए जरूरी होते हैं। यही कारण है कि खून की सप्लाई रुक जाने से कुछ ही मिनटों में दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं और इस स्थिति को ब्रेन स्ट्रोक कहा जाता है।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण - Symptoms Of Brain Stroke In Hindi

  • अचानक चेहरे, हाथ या पैर में सुन्नपन या कमजोरी (खासतौर पर शरीर के आधे भाग में)।
  • बोलने में परेशानी होना या शब्दों का लड़खड़ाना।
  • अचानक बहुत कम दिखाई देना या धुंधला दिखाई देना।
  • अचानक से बहुत तेज सिरदर्द होना।
  • बॉडी का संतुलन बिगड़ना, चक्कर आना, चलने में कठिनाई।

कब होगा जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार?

ब्रेन स्ट्रोक (मस्तिष्काघात) के कारण जान गंवाने वाले कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का अंतिम संस्कार आज मोहाली शहर में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। जहां उनके परिवार के साथ मित्र, रिश्तेदार, फिल्म इंडस्ट्री के साथी भी होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article