हेल्थ

Iron deficiency: डिप्रेशन की एक वजह हो सकती है आयरन डेफिशियेंसी, जानिए कैसे इससे बचा जा सकता है?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 10:01 PM IST

Iron deficiency: आयरन डेफिशियेंसी यानी शरीर में आयरन की कमी। इसके कारण शरीर में बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस समस्या से बचने के लिए अपने आहार में आयरन रिच फूड्स को शामिल करना जरूरी है। हम आपके साथ आयरन की कमी के लक्षणों के बारे में जानकारी शेयर करेंगे, जिससे इसे समझना आसान हो सके।

Image

आयरन डेफिशियेंसी के कारण हो सकती है डिप्रेशन की समस्या

KEY HIGHLIGHTS
  • आयरन की कमी के कारण हमारे शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे मसल क्रैम्प्स, थकावट आदि।
  • आयरन डेफिशियेंसी डिप्रेशन की एक वजह हो सकती है।
  • आयरन डेफिशियेंसी से बचाव के लिए आयरन रिच फूड का सेवन करें।

Iron deficiency: मिनरल्स हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हैं। यह हड्डियों, मसल्स और हार्ट व ब्रेन के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। आयरन की कमी के कारण हमारे शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे बोन मास का कम होना, मसल क्रैम्प्स, थकावट आदि। कुछ मामलों में आयरन डेफिशियेंसी मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित कर सकती है। आयरन की कमी और डिप्रेशन दो हेल्थ कंडीशंस हैं, जिनमें कुछ लिंक हो सकता है। रिसर्च यह बताती हैं कि एनीमिया से पीड़ित लोगों में डिप्रेशन के लक्षण डेवलप हो सकते हैं जैसे लो मूड, आत्मविश्वास में कमी और रोजाना के कार्यो में रूचि का कम होना आदि। आइए जानें कि क्या आयरन डेफिशियेंसी डिप्रेशन की एक वजह हो सकती है?

क्या आयरन डेफिशियेंसी डिप्रेशन की एक वजह हो सकती है?

आयरन रेड ब्लड सेल फोर्मशन के लिए बहुत जरूरी है। यह इस बात को सुनिश्चित करता है कि ऑक्सीजन शरीर के सभी पार्ट्स तक पहुंच रहा है। शरीर में आयरन डेफिशियेंसी से शरीर में रेड ब्लड सेल कम हो जाते हैं और बॉडी टिश्यूज तक ऑक्सीजन कम सर्कुलेट होती है। अधिक समय तक आयरन की कमी से केवल फिजिकल हेल्थ ही नहीं बल्कि दिमाग भी प्रभावित होता है। आयरन की कमी डिप्रेशन का कारण बन सकती है क्योंकि डोपामाइन के साथ इसका संबंध है। डोपामाइन ब्रेन में न्यूरोट्रांसमीटर में से एक है जो हमें खुश रखता है। ब्रेन में डोपामाइन के उत्पादन के लिए आयरन की आवश्यकता होती है

आयरन डेफिशियेंसी के लक्षण

शुरुआत में आयरन डेफिशियेंसी माइल्ड हो सकती है। लेकिन, अधिक समस्या होने पर यह बदतर हो सकती है। इसके लक्षण इस प्रकार हैं:

  • अधिक थकावट
  • कमजोरी
  • स्किन का पीला होना
  • छाती में दर्द या सांस लेने में समस्या
  • सिरदर्द या जी मिचलाना
  • हाथों और पैरों का ठंडा होना
  • नाखूनों का कमजोर होना
  • भूख न लगना

आयरन डेफिशियेंसी वो स्थिति है जब खून में हेल्दी रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है। अपने शरीर में आयरन की कमी से बचने के लिए आयरन रिच फूड का सेवन करें जैसे हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स, ओट्स, फलियां आदि। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह के बाद आयरन सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article