Folate rich food: फोलेट इस बी ग्रुप विटामिन है जो हेल्दी ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए जरूरी है। इसे तब फोलेट कहा जाता है, जब यह फूड में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, फल आदि। फोलिक एसिड फोलेट का सिंथेटिक फॉर्म है जिसे फूड्स जैसे ब्रेड आदि में ड़ाला जाता है या डाइटरी सप्लीमेंट्स में इसका इस्तेमाल होता है। फोलेट प्रोटीन मेटाबॉलिज्म में बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाता है और हेल्दी रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन के लिए भी जरूरी है। हालांकि, यह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए आवश्यक है. लेकिन, हर किसी को अपनी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। आइए जानें प्रेग्नेंसी में फोलेट रिच फूड के महत्व के बारे में।
फोलेट रिच फूड प्रेग्नेंसी में किस तरह से है फायदेमंद, जानिए
फोलेट और फोलिक एसिड प्रेग्नेंसी के लिए बहुत जरूरी हैं क्योंकि यह बर्थ डिफेक्ट्स से बचाव में मदद करते हैं, जिन्हें न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट कहा जाता है जैसे स्पाइना बिफिडा। स्पाइना बिफिडा सबसे सामान्य बर्थ डिफेक्ट्स में से एक है। यह समस्या प्रेग्नेंसी के पहले हफ्ते में हो सकती है, जब बच्चे का दिमाग और स्पाइनल कोर्ड बन रहे होते हैं। अगर आप प्रेग्नेंसी से पहले या इस दौरान पर्याप्त फोलेट लेते हैं, तो अधिकतर मामलों में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स से बचा जा सकता है। आप फूड्स या सप्लीमेंट्स से भी फोलेट प्राप्त कर सकते हैं।कौन से फूड्स होते हैं फोलेट से भरपूर?
बहुत से फूड्स फोलेट से प्राकृतिक रूप से रिच होते हैं लेकिन यह पानी में डिजॉल्व हो जाता है और कुकिंग से नष्ट हो सकता है। इसलिए, सब्जियों को कम कुक करना या कच्चा खाना बेहतर माना गया है। इन फूड्स में पर्याप्त मात्रा में फोलेट होता है।- सब्जियां जैसे ब्रोकोली, गोभी, बीन्स, मशरूम आदि
- फल जैसे एवोकाडो, बेरीज, केले, संतरे आदि
- फलियां जैसे चने, सोयाबीन, राजमा आदि
- अंडे
- मेवे
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
