Indian Breakfast Ideas For Weight Loss : खानपान और लाइफस्टाइल की गलतियों के कारण आज बढ़ा हुआ वजन काफी लोगों की चुनौती बनता जा रहा है। जिसे कम करना काफी मुश्किल टास्क बन जाता है। वेट लॉस करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाने से लेकर खाना पीना छोड़ने तक काफी कुछ ट्राई करते हैं। यदि आप भी तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो आपका नाश्ता इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं नाश्ते में शामिल करने वाली 3 चीजें जो आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती हैं।
ओट्स
नाश्ते के लिए ओट्स को हेल्दी ऑप्शन माना जा सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है। जिससे आप ओवरईटिंग नहीं करते हैं। इसके खाने से आपको एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। ओट्स का सेवन आपकी वेट लॉस के अलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में भी मदद करता है।
पोहा
पोहा भारतीय नाश्ते का अहम फूड है, ये आपके खाने में शामिल होकर वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है। फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर पोहा आपके पेट को भरा हुआ महसूस करता है। जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं, इस तरह ये आपकी वेट लॉस में काफी मदद करता है।
मूंग दाल चीला
प्रोटीन से भरपूर मूंग की दाल से बना चीला आपकी वेट लॉस जर्नी को काफी आसान बना सकता है। खाने में स्वादिष्ट, हल्का और हेल्दी चीला नाश्ते का सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके प्रोटीन के अलावा फाइबर, भी मौजूद होता है, जो आपको ओवरईटिंग से बचाए रखता है। वेट लॉस के लिए इसे आप नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
