Indian Ayurvedic Drinks For Healthy Gut: आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग हेल्दी डाइट और फिटनेस पर तो ध्यान दे रहे हैं, लेकिन सबसे जरूरी चीज यानी गट हेल्थ को अक्सर नज़रअंदाज कर देते हैं। आयुर्वेद कहता है कि अगर आपका पाचन तंत्र स्वस्थ है, तो पूरा शरीर फिट रहेगा। यही वजह है कि अच्छे गट के साथ दिल की सुरक्षा और ब्लड शुगर का कंट्रोल भी अपने आप आसान हो जाता है।
हेल्थ इन्फ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर दिक्षा भवसार के अनुसार, भारतीय पारंपरिक ड्रिंक आपके पाचन को मजबूत बनाने के साथ-साथ ब्लड शुगर और दिल की सेहत का भी ख्याल रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स जो हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए किसी अमृत से कम नहीं।
सेहतमंद रहने के लिए भारतीय आयुर्वेदिक ड्रिंक्स - Indian Ayurvedic Drinks To Stay Healthy In Hindi
छाछ
छाछ यानी ताजा घर की बनी ताक आयुर्वेद में बेहद गुणकारी मानी गई है। इसे दही और पानी को फेंटकर तैयार किया जाता है और इसमें भुना जीरा, सेंधा नमक और हरी पत्तियां डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। छाछ पेट को हल्का रखती है, पाचन शक्ति को मजबूत करती है और ब्लोटिंग से राहत देती है। साथ ही, यह दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
आंवला जूस
सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना गट हेल्थ के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। ताजे आंवले का जूस या फिर पाउडर को पानी में घोलकर इसमें काला नमक या सूखा अदरक डालकर पिया जा सकता है। यह आंतों की सफाई करता है, शरीर से अतिरिक्त गर्मी निकालता है और ब्लड शुगर को भी संतुलित रखता है।
धनिया का पानी
रातभर पानी में भिगोए गए धनिया के बीज का पानी सुबह पीना पाचन के लिए रामबाण माना जाता है। यह पेट की जलन को शांत करता है, गैस और ब्लोटिंग कम करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाता है। धीरे-धीरे यह पाचन को बेहतर बनाता है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखता है।
नारियल पानी
ताजा नारियल पानी को कमरे के तापमान पर पीना सबसे अच्छा माना जाता है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है, पेट की जलन कम करता है और आंतों की सूजन को शांत करता है। नारियल पानी दिल की सेहत के लिए भी बेहतरीन है और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है।
CCF टी
जीरा, धनिया और सौंफ से बनी CCF टी पाचन को मजबूत करने का सबसे आसान और असरदार उपाय है। इसे खाने के बाद पीने से गैस और अपच की समस्या कम होती है और पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित होते हैं। यह तीनों दोषों को संतुलित करती है और खासकर कफ से जुड़ी सुस्ती को दूर करती है।
मान लें एक्सपर्ट की सलाह
ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक न सिर्फ आपके गट को हेल्दी रखते हैं, बल्कि दिल की सुरक्षा, ब्लड शुगर कंट्रोल और पूरे शरीर की ऊर्जा बनाए रखने में भी मददगार हैं। अगर आप अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करना चाहते हैं, तो इन ड्रिंक्स को शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए बड़ा कदम हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
