हेल्थ

BP Control Tips: ये फ्रूट्स हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में होते हैं असरदार, आहार में करें शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 11:41 PM IST

BP Control Tips: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए कुछ फलों का सेवन बहुत ही फायदेमंद है। फल हमारे सेहत के लिए हमेशा ही लाभदायक होते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पांच फलों और उनकी खूबियां, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को दूर करते हैं।

Image

हाई बीपी वाले लोगों के लिए अमृत समान हैं ये फ्रूट्स

KEY HIGHLIGHTS
  • हाई BP की है समस्या तो डाइट में इन फलों को करें शामिल
  • हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में कुछ फलों का सेवन मददगार होता है
  • विटामिन सी और पोटैशियम युक्त फलों को डाइट में जोड़ें

BP Control Tips: ब्लड प्रेशर की रीडिंग सामान्य स्तर 100/140 mmHg से ऊपर दिखाता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। उम्र, लिंग ,पारिवारिक इतिहास और जीवनशैली जैसे अनेक कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पैदा करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अपनी लाइफ में बदलाव करने का प्रयास करें। पोटेशियम, मैग्निशियम युक्त भोजन आपकी ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए मदद कर सकता है। ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए एक्सपर्ट्स डैश डाइट को रिकमेंड करते हैं यानि कि डाइटरी अप्रोच टू स्टॉप हाइपरटेंशन। डाइट में हम कम नमक वाले भोजन का सेवन करते हैं, जैसे मछली , दाल, नट्स ,फ्रूट्स ,दलिया इत्यादि।

केला -

केला हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को बैलेंस करने के काम आता है। यह ब्लड वेसल्स को आराम प्रदान करता है, जिससे कि ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।

तरबूज-

अमीनो एसिड हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में फायदेमंद होता है। तरबूज में साइट्रलाइन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। यह भी ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। मतलब आप ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखकर ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रख सकते हैं।

अनार-

ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में अनार भी काफी कारगर है। आपके अंदर ऐंजीओ टेंशन कन्वर्टिंग एंजाइम पाया जाता है, जो ब्लड वेसल्स को फैलाता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।

सेब-

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में सेब का सेवन भी फायदेमंद है। सेब में पॉलिफिनॉल्स व पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। पेट के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा ब्लूबेरी व स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article