हेल्थ

Raisins Benefits: किशमिश खाने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, रोजाना एक मुठ्ठी सेवन से मिलेंगे ये फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 04:07 PM IST

Raisins Benefits: किशमिश को अंगूर से तैयार किया जाता है। इसके लिए इन्हें धूप में सुखाया जाता है या फूड हाइड्रेटर की मदद से इन्हें ड्राई करते हैं। देखा जाए तो अनहेल्थी शुगर स्नैक्स लेने के बजाय किशमिश एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है। सूखे के साथ-साथ भीगी हुई किशमिश के कई बड़े हेल्थ लाभ भी बताए गए हैं।

Image

रोजाना किशमिश खाने से मिलते हैं अनगिनत फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह खाली पेट खाएंगे भीगी हुई किशमिश तो मिलेंगे गजब के फायदे
  • रोज़ खाएंगे मुट्ठी भर किशमिश तो सेहत को मिलेगा फायदा
  • किशमिश वजन घटाने में भी मददगार होता है

Raisins Benefits: ड्राई फ्रूट्स के प्रेमियों को किशमिश का टेस्ट बड़ा ही लुभाता है। किशमिश को लोग ज्यादा इसलिए भी पसंद करते हैं, क्योंकि यह अन्य ड्राई फ्रूट्स की तुलना में सस्ती होने के साथ-साथ अधिक फायदेमंद भी होती है। जिन लोगों के शरीर मैं खून की कमी होती है। उनके लिए किशमिश का सेवन किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसे खाने से शरीर में थकान, कमजोरी, सुस्ती जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है। वहीं इसे लेने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है। कफ और पित्त की परेशानी में किशमिश का सेवन लाभकारी होता है।

कब्ज करे दूर-

कॉन्स्टिपेशन से जूझ रहे लोगों के लिए किशमिश का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो आपके पेट के लिए बढ़िया है। इसे खाने से आपका पेट भरा-भरा महसूस होगा, जिसकी वजह से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसलिए वजन को घटाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

भरपूर एनर्जी -

किशमिश में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज उच्च मात्रा में पाए जाते हैं, जो एनर्जी प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। जिन लोगों की एनर्जी काफी लो रहती है। उनके लिए किशमिश या रेजिन का सेवन बहुत ही बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे लेने से उर्जा तो मिलती है, इसके साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाने में भी यह सहायक होता है।

एनीमिया के लिए-

आयरन की कमी होने पर अगर किशमिश अपने डाइट चार्ट में शामिल किया जाए तो आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। खून की कमी होने पर एनीमिया बीमारी हो जाती है, जिसके लिए किशमिश बेहद फायदेमंद होता है। यह आयरन रेड ब्लड सेल्स के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। इसकी वजह से हमारी बॉडी में सेल्स तक ऑक्सीजन ले जाने में मदद मिलती है।

रक्तचाप को करता है कंट्रोल

किशमिश में उच्च मात्रा में मौजूद पोटैशियम हमारी रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स देता है और ब्लड सरकुलेशन को सुधार कर ब्लड प्रेशर को भी स्थिर रखने में सहायक होता है। किशमिश में विटामिन्स, मिनरल्स, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी 6 और कॉपर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारे सिस्टम में फ्री रेडिकल्स से फाइट करने में मददगार होते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article