हेल्थ

वेट लॉस डाइट में शामिल कर लें ये 5 बीज, मोम की तरह पिघलेगी शरीर की जिद्दी चर्बी, रोज बस 1 चम्मच ऐसे कर लें सेवन

Seeds For Weight Loss In Hindi: अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें और इन प्राकृतिक बीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। ये आपके शरीर की चर्बी जलाने की प्रक्रिया को तेज करते हैं और तेजी से वजन घटाने में में मदद करते हैं। यहां जानें कौन-कौन से बीज खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा।

Image

Best Seeds For Weight Loss In Hindi

Seeds For Weight Loss In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि तेजी से वजन घटाने के लिए लोग महंगे-महंगे फैट बर्न या फैट कटर सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन फिर इनसे उनकी बॉडी में कुछ खास रिजल्ट देखने को नहीं मिलते। क्योंकि वास्तव में ऐसा कोई जादुई तरीका नहीं है, जिससे कि आपको बिना मेहनत के वजन कम करने में मदद मिल सके। वेट लॉस के लिए बैलेंस डाइट और नियमित एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होती है। इस दौरान कम कैलोरी में व्यक्ति को पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना होता है। अनहेल्दी खाने से बचने की जरूरत होती है। ऐसा नियमित करने से आसानी से व्यक्ति को वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

फैट लॉस सप्लीमेंट्स में बर्बाद करने के बजाए आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी ची

जें भी शामिल कर सकते हैं, जो प्राकृतिक रूप से शरीर की चर्बी कम करने में मदद करती हैं। प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे बीज भी दिए हैं, जो पेट में जाने के बाद फैट कटर का काम करते हैं। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और डायटीशियन डॉ. शिखा सिंह ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में इन बीजों के बारे में विस्तार से बताया है। यहां जानें इन्हें डाइट में शामिल करने का आसान तरीका।

वजन घटाने के लिए खाएं ये बीज - Best Seeds For Weight Loss In Hindi

1.चिया सीड्स

1 बड़ा चम्मच 3 लीटर पानी में भिगोकर रख धें। उसके बाद दिन भर इस पानी का सेवन करते रहें। ये बीज फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर, ये छोटे बीज तृप्ति की भावना बढ़ाते हैं और भूख को दबाते हैं, इस तरह आप अधिक खाने से बचते हैं और वेट लॉस में मदद मिलती है।

2. अलसी के बीज

1 चम्मच भुने हुए अलसी के बीज को ग्राइंड करके 1 गिलास पानी में मिला लें। अब इस ड्रिंक का सेवन रात में सोने से पहले करें। अलसी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही, इसमें कार्ब्स कम होते हैं। यह ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है, जो वजन घटाने के लिए बेहद जरूरी है।

3.जीरा

एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा डालकर उबालें। इसे छान लें और नियमित सुबह खाली पेट सेवन करें। जीरा शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और चर्बी जलाने की प्रक्रिया को तेज कर देता है, इससे आपका तेजी से वजन कम होता है और आप फिट दिखते हैं।

4. कद्दू के बीज

1 बड़ा चम्मच कद्दू के बीज आप सलाह के ऊपर स्प्रिंकल करके खा सकते हैं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इन्हें खाने के बाद आपको भूख नहीं लगती है। इस तरह आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं और तेजी से वजन कम होता है।

5. तुलसी के बीज

एक गिलास नींबू पानी में एक चम्मच तुलसी के बीज मिलाकर इस ड्रिंक का सेवन मिड मॉर्निंग स्नैक्स में कर सकते हैं। ये छोटे बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों के साथ-साथ पौधे-आधारित ओमेगा -3 फैट भी होता है, जो इसे वजन घटाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article