What Is Conjunctivitis In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि गर्मी के मौसम में लोगों की आंख आ जाती है। उनकी आंख लाल पड़ जाती है और उससे गाढ़ा सफेद पदार्थ निकलता है। इसकी वजह से लोगों को आंखों में काफी जलन और दर्द महसूस होती है। आंख आने की इस समस्या को मेडिकल भाषा में कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) कहते हैं। इसे आम भाषा में पिंक आई (Pink Eye) भी कहते हैं। यह स्थिति तब पैदा होती है जब आपके आंख आंख के सफेद भाग (कंजंक्टिवा) को ढकने वाली झिल्ली में सूजन हो जाती है। इसकी वजह से आंखों में ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे आंख का रंग बदलता रहता है। यह समस्या किसी भी व्यक्ति के साथ देखने को मिल सकती है और आमतौर इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं होती है। यह इलाज योग्य स्थिति है। हालांकि, यह समस्या 4-5 दिनों से लेकर 4 सप्ताह तक रह सकती है।
कंजंक्टिवाइटिस के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। यह वायरल, बैक्टीरियल, फंगल और परजीवी संक्रमण के कारण हो सकती है। इसके उपचार के लिए आमतौर पर डॉक्टर की दवाएं और आई ड्रॉप आदि डालने का सुझाव देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ घर पर कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है और इसका जल्द उपचार किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कंजंक्टिवाइटिस का खुद इलाज करने के तरीके - Home Remedies For Conjunctivitis In Hindi
आंखों को ठंडे पानी से धोएं
आंखों की ठंडी सिकाई करने या ठंडे पानी से धोने से आंखों की सूजन कम होती है। साथ ही, इससे लालिमा भी कम होती है। यह कंजंक्टिवाइटिस के लक्षणों को कम करने में बहुत कारगर है। ऐसा नियमित करने से जल्द आपकी समस्या दूर होगी।
धनिया के पत्तों का पानी
धनिया के पत्ते पानी में उबालकर, इसके पानी को छानकर ठंडा कर लें। पानी जब ठंडा हो जाए, तो इसका प्रयोग आंखों को धोने के लिए करें। इससे आंखों को बहुत आराम मिलेगा। आंखों की जलन कम होगी और जल्द सूजन भी दूर होगी ।
आंख में गुलाब जल डालें
अगर आप डॉक्टर के दिए उपचार के साथ आंखों में शुद्ध गुलाब जल भी डालते हैं, तो इसकी मदद से आंखों की लालिमा और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। इससे आंख की जलन भी शांत होती है और दर्द से भी राहत मिलती है।
आंखों पर टी बैग रखें
ग्रीन टी या ब्लैक टी में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। अध्ययन में यह पाया गया है कि ये आंखों की सूजन को करने में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं। इनमें टैनिन होते हैं, जो आंखों की खुजली दूर करते हैं। टी बैग को पानी में उबालकर, ठंडा करके इसे आंखों पर कुछ मिनट रखने से बहुत लाभ मिलेगा। ऐसा आप दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।
एलोवेरा का प्रयोग करें
एलर्जी, बैक्टीरिया, फंगस और वायरस आदि को नष्ट करने में एलोवेरा बहुत लाभकारी है। यह आंखों के संक्रमण को रोकने और जल्दी इसके उपचार में मदद कर सकता है। यह सूजन कम करने और जलन को शांत करने में कारगर है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
