हेल्थ

Health Tips: क्या आप भी अपने हर मील के साथ सलाद में खाते हैं प्याज तो हो जाएं सावधान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 08:40 PM IST

Health Tips: ज्यादातर लोग खाने के साथ कच्चे प्याज को सलाद के रूप में खाना काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इसके कई फायदे भी होते हैं, लेकिन क्या आपको इसके खाने के कुछ नुकसान पता हैं, जिनकी वजह से गंभीर बीमारियां भी हमें बड़ी ही आसानी से अपने चपेट में ले सकती हैं।

Image

खाने के साथ करते हैं कच्चे प्याज सेवन तो पढ़ें ये नुकसान ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या आप भी रोजाना भोजन के साथ करते हैं कच्चे प्याज का सेवन
  • कच्चे प्याज खाने के कुछ नुकसान के बारे में नहीं जानते होंगे आप
  • इसके सेवन से कुछ गंभीर बीमारियों के खतरे के जोखिमों को बढ़ावा मिलता है

Health Tips: प्याज हर सब्जी और पकवान की शान होती है। इसके बिना खाने का स्वाद अधूरा सा महसूस होता है। इस कच्ची सब्जी का इस्तेमाल सैंडविच, चाट, छोले-भटूरे और भोजन के साथ सलाद के रूप में अधिकतर किया जाता है। ‌भारत में लगभग हर घर के रसोई में प्याज का उपयोग किया जाता है। वहीं, कुछ लोग प्याज और लहसुन से परहेज भी करते हैं। लेकिन अगर हेल्थ के लिहाज से देखा जाए, तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसके जरिए कई समस्याओं से निजात मिलती है। लेकिन क्या आप कुछ गंभीर बीमारियों के बारे में जानते हैं, जो प्याज खाने से हो सकती है।

स्वास्थ्य के लिए प्याज के फायदे

प्याज में विटामिन बी, पोटेशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर से गुजर रहे लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्याज में अच्छी मात्रा में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। इसमें क्वेरसेटिन होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा क्वेरसेटिन इनटेक करने से सूजन को भी कम किया जा सकता है। साथ ही रक्तचाप को नियंत्रित भी करने में यह मददगार होता है।

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में प्याज के अच्छे गुण काफी फायदे दे सकते हैं। प्याज का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस आसानी से बाहर निकल जाते हैं और इसे खाने से हमारा डाइजेशन भी बेहतर होता है। प्याज के इस्तेमाल से सर्दी- जुकाम और खांसी में भी कई लाभ मिलते हैं।

भोजन के साथ कच्चा प्याज खाने से क्या होते हैं नुकसान-

साल्मोनेला इंफेक्शन-

साल 2021 में अमेरिका देश में साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया ने तबाही मचा रखी था, जिसने कई लोगों को अपना शिकार बनाया। दरअसल, यह इंफेक्शन दूषित प्याज खाने के कारण फैला। जिन लोगों को भी यह बीमारी अपनी चपेट में ले लेती ,उनके आंत के रास्ते पर बुरा प्रभाव पड़ा और यह भी जरूरी नहीं कि यह संक्रमण केवल कच्चे प्याज के सेवन से ही हो, बल्कि अंडे, मुर्गी पालन और अधपके मांस को खाने से भी यह बीमारी हमें अपने चपेट में ले सकती है।

पेट से जुड़ी बीमारियां

भोजन के साथ कच्चा प्याज खाना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन जो लोग इसका ज्यादा सेवन करने लगते हैं, उनमें कुछ परेशानियां नजर आ सकती हैं। जैसे- मतली, एसिडिटी, गैस, उल्टी, पेट में जलन इत्यादि समस्या हमें घेर सकती है। जी हां, प्याज में नैचुरल फ्रुक्टोज बड़ी मात्रा में मौजूद होता है, जो इन समस्याओं की वजह बन सकता है। वहीं प्याज में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो बॉडी के कार्डियो लीवर सिस्टम के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसकी वजह से सीने में जलन की समस्या भी जन्म ले सकती है।

प्याज में फॉलेट और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। कच्चे प्याज को गर्मी के मौसम में खाने से कई हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। गर्मी के मौसम में प्याज को लू से बचने के लिए उपयोग में लाया जाता है और यह हमारी बॉडी को ठंडा रखने में मदद कर सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article