हेल्थ

क्या आपको पता है हल्दी के सेवन का सही तरीका, डाइट में शामिल करने से मिल सकते हैं ये फायदे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Oct 23, 2023, 07:57 PM IST

Turmeric Health Benefits In Hindi: हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। ये ना केवल खाने में रंग बल्कि स्वाद बढ़ाने का भी काम करती है। हल्दी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं।

Image

How To Use Haldi

Turmeric Health Benefits In Hindi: हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल अमुमन हर घर में किया जाता है। ये ना केवल खाने में रंग बल्कि स्वाद बढ़ाने का भी काम करती है। हल्दी का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, कॉपर, जिंक, फास्फोरस, जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाते हैं। इसके अलावा हल्दी विटामिन –बी-6, विटामिन –C, विटामिन –ई, विटामिन –के जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो स्वास्थ को कई लाभ पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको हल्दी खाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

हल्दी खाने के फायदे - Health Benefits Of Turmeric

सर्दी-जुकाम

एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी सर्दी-जुकाम से निजात दिलाने में बेहद कारगर है। सर्दी-जुकाम होने पर आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत कर सर्दी-जुकाम से निजात दिलाता है।

इम्यूनिटी

हल्दी के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। नियमित रूप से हल्दी का इस्तेमाल करने से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है।

दांतों के लिए

हल्दी दांतों से कीड़े को कम करता है। इसके साथ ही ये दांतों की सूजन को भी कम करने में सहायक है।

एलर्जी

एंटीबैक्टीरियल और एंटीएलर्जिक गुणों से भरपूर हल्दी एलर्जी से भी निजात दिलाने में सहायक है। एलर्जी होने पर हल्दी का सेवन जरूर करें।

कैसे करें हल्दी का सेवन- How To Use Haldi

हल्दी का वैसे तो कई तरह से सेवन किया जा सकता है। आप चाहे तो हल्दी को के साथ ले सकते हैं। इसके साथ ही इसे खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। सुबह खाली पेट हल्दी वाले पानी का सेवन करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article