बरसात और गर्मी का मौसम सांप से होने वाली दुर्घटनाओं के लिए सबसे खतरनाक होता है। क्योंकि इस दौरान सांप अपने बिलों से बाहर निकलने लगते हैं। भारत में सांप के काटने के मामले काफी चिंताजनक हैं। क्योंकि यदि इसके बाद सही समय पर उपचार न किया जा सके, तो आपकी जान तक चली जाती है। हालांकि समय रहते सही उपचार से आपकी जान भी बचाई जा सकती है। गर्मी के दौरान होने वाली बारिश के कारण जहरीले सांप अक्सर बाहर निकल आते हैं और लोगों को काट लेते हैं। यदि आप सांप के काटने के बाद तुरंत ये काम करते हैं, तो आपको जान बचाने में काफी मदद मिल सकती है।
शांत रहना है जरूरी
यदि आपको सांप ने काट लिया है, तो आपको शांत रहना चाहिए। क्योंकि घबराहट और इधर-उधर भागने से आपका ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे जहर जल्दी शरीर में पहुंच जाता है। इसलिए सांप काटने की कंडीशन में पीड़ित को शांति से लिटा दें और तुरंत उपचार की व्यवस्था करें।
सांप की पहचान करें
सांप काटने के बाद सही इलाज के लिए जरूरी है कि आप इसकी पहचान जरूर कर लें। सांप की सही पहचान डॉक्टर को इसका इलाज करने में मदद करती है। क्योंकि एंटी वैनम ट्रीटमेंट देने के लिए सांप की पहचान करना और उसके बारे में डॉक्टर को बताना जरूरी है।
बंध लगाएं
यदि आपको सांप ने हाथ या पैर में कहीं काटा है, तो उससे ऊपर की ओर बंध जरूर लगाएं। उस जगह को इलास्टिक या रोलर बैंडेज की मदद से कसकर बांध दें। ऐसा करने से खून का फ्लो थोड़ा रुक जाता है, जिससे रोगी की जान बचाने में मदद मिल सकती है।
सांप काटने के बाद क्या नहीं करना चाहिए?
सांप काटने के बाद कुछ लोग अक्सर गलतियां कर जाते हैं, जो आपकी हालत को और भी ज्यादा खराब कर सकती हैं। इसमें मुंह से जहर को चूसना, घाव पर पट्टी या बर्फ लगाना और पानी पीना शामिल है। ऐसा करने से आपको जहर का असर काफी बढ़ सकता है। आप केवल काटे हुए घाव की सफाई एंटीसेप्टिक से कर सकते हैं।
नोट- लेख में बताए गए उपरोक्त उपाय सांप काटने के बाद जान बचाने में केवल आपकी मदद कर सकते हैं। किसी भी तरह की चिकित्सकीय सलाह और जीवन रक्षा के लिए डॉक्टर के पास जाना बहुत जरूरी है।
