हेल्थ

डायबिटीज में औषधि का काम करती हैं ये घरेलू ड्रिंक्स, बिना इंसुलिन कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

डायबिटीज के रोगियों को अपने खानपान का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि कुछ भी खाने का सीधा असर हमारे शुगर लेवल पर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मॉर्निंग ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

morning drinks for diabetes

जब हमारा ब्लड शुगर लेवल हमेशा असामान्य बना रहता है या ज्यादातर बढ़ा ही रहता है। तो इसे डायबिटीज की अवस्था कहा जाता है। कुछ साल पहले तक डायबिटीज काफी कम लोगों में देखने को मिलता था, लेकिन आज यह काफी आम बीमारी बनता जा रहा है। जिससे बहुत से लोग काफी परेशान दिखाई देते हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आज हम आपको ऐसी घरेलू ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शुगर के मरीजों के लिए औषधि साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

वेजिटेबल जूस

शुगर के मरीजों के लिए रोजाना नाश्ते में वेजिटेबल जूस पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप लौकी, खीरा, हरी पत्तेदार सब्जियां ले सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर वेजिटेबल जूस आपके शुगर स्पाइक को भी कंट्रोल करता है। हालांकि आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि कोई ऐसी सब्जी जूस में शामिल न हो जो आपके शुगर लेवल को बढ़ा दे।

यह भी पढ़ें - कमर के दर्द ने किया है परेशान तो डॉक्टर छोड़ चले आएं नेचर के पास, फ्री में मिलेगा पक्का इलाज

नींबू पानी

रोजाना सुबह 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से आपको डायबिटीज में काफी लाभ मिल सकता है। रोज सुबह 1 गिलास पानी में नींबू मिलाकर पीने आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। हालांकि आपको नींबू पानी में चीनी मिलाकर पीने से परहेज करना चाहिए।

दालचीनी की चाय

दालचीनी से बनी चाय आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर हो सकती है। दालचीनी आपके शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाती है, जिससे आपका शरीर शुगर के प्रति ठीक से रिएक्ट कर पाता है। शुगर रोगियों को रोजाना सुबह दालचीनी की चाय बनाकर पीनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

लेटेस्ट न्यूज

गुलशन कुमार
गुलशन कुमार Author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article