Heart Attack : सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसें में आपको अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। दरअसल, इस सीजन में तापमान काफी नीच गिर जाता है, जिसकी वजह से शरीर में ब्लड फ्लो सही से नहीं हो पाता है। इसके साथ ही सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना भी काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में इस सीजन में हार्ट अटैक का खतरा रहता है। अगर आप सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे से बचना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स को अपनाने की जरूरत है। आइए जानते हैं सर्दियों में हार्ट अटैक से कैसे बचें?
सर्दियों में हार्ट अटैक से बचाव के टिप्स?
सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे से बचने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपायों के बारे में-
शरीर को अच्छे से ढककर रखें
सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे से बतने के लिए अपने शरीर को अच्छी तरह से ढककर रखें। इसके लिए अपने ठंड से बचने के लिए आप स्वेटर और टोपी के साथ-साथ हाथों में दस्ताने और पैरों में मौजे जरूर पहनें। कई लोग पैरों और हाथों को ढककर नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से समस्याएं बढ़ जाती हैं।
धूम्रपान और शराब से दूरी
कई लोग सर्दियों में ठंड से राहत पाने के लिए धूम्रपान और शराब का सेवन करना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस तरह की चीजों से शरीर को गर्माहट मिलती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। इस तरह की चीजों से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप सर्दियों में अधिक शराब और धूम्रपान का सेवन करते हैं तो इससे हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
हाथ को रखें साफ
सर्दियों में कई लोग साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से संक्रमण फैलना का डर रहता है। मुख्य रूप से इस सीजन में अपने हाथ-पैरों को अच्छी तरह से धो लें। दरअसल, श्वसन संक्रमण से दिल का दौरा पड़ने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में संक्रमण से बचाव जरूरी है।
सर्दियों में अगर आपको हार्ट डिजीज से जुड़े लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि गंभीर स्थितियों से बचाव किया जा सके।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
