हेल्थ

Neck pain and Heart: नेक पेन और हार्ट का क्या है आपसी कनेक्शन?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 12:19 AM IST

Neck pain and Heart: एक स्टडी के अनुसार नेक पेन साइलेंट किलर का एक शुरुआती लक्षण है। यहां साइलेंट किलर का अर्थ है हार्ट अटैक से। यहां हम आपके साथ नेक पेन और हार्ट से जुड़ी परेशानियों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करने जा रहें हैं, जिससे किसी भी गम्भीर बीमारी से बचने में मदद मिल सकते।

Image

Neck pain and Heart: नेक पेन और हार्ट का क्या है आपसी कनेक्शन?

KEY HIGHLIGHTS
  • अधिकतर मामलों में नेक पेन का कारण बैड पोस्चर को माना गया है।
  • हार्ट अटैक के लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है ताकि कॉम्प्लीकेशन्स से बचा जा सके।
  • एक स्टडी के अनुसार साइलेंट किलर यानी हार्ट अटैक का शुरुआती लक्षण भी नेक पेन हो सकता है।


Neck pain and Heart: नेक पेन को आमतौर पर बहुत सामान्य माना गया है। अधिकतर मामलों में इसका कारण बैड पोस्चर को माना गया है। गलत पोजीशन में सोना बैंड पोस्चर की वजह बन सकता है। लेकिन, इसका कारण गंभीर भी हो सकता है। ऐसा भी माना गया है कि गर्दन में दर्द एक गंभीर समस्या का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है जैसे हार्ट अटैक। हार्ट अटैक को साइलेंट किलर माना जाता है क्योंकि इसके लक्षणों का अधिकतर पता नहीं चलता है। हार्ट अटैक की समस्या में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। यही नहीं, आजकल यह समस्या किसी भी उम्र में देखी जा सकती है। एक स्टडी के मुताबिक नेक पेन से हार्ट अटैक जैसे साइलेंट‍ किलर की शुरुआत होती है। आइए जाने इसके बारे में।

क्या नेक पेन से होती है इस साइलेंट‍ किलर की शुरुआत?

हार्ट अटैक तब होता है जब हार्ट तक ब्लड की सप्लाई ब्लॉक हो जाती है। इससे ऑक्सीजन की कमी के कारण गंभीर मसल्स डैमेज हो सकता है। अधिकतर लोग यह मानते हैं कि हार्ट अटैक का सबसे शुरुआती लक्षण चेस्ट पेन है। नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार भी अधिकतर लोग चेस्ट पेन को हार्ट अटैक का सिम्प्टम मानते हैं और तीस प्रतिशत से भी कम लोग यह जानते हैं कि नेक पेन भी इसका कारण हो सकता है। यानी, नेक पेन से इस साइलेंट‍ किलर की शुरुआत हो सकती है।

हार्ट अटैक के अन्य लक्षण क्या हैं?

हार्ट अटैक के कई अन्य लक्षण भी हैं। जिन्हें पहचाने से आप गंभीर कॉम्प्लीकेशन्स से बच सकते हैं। यह लक्षण इस प्रकार हैं:

  • शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द जो चेस्ट से बाजू, जबड़े और पीठ तक फैलती है।
  • बेहोशी
  • जी मिचलाना
  • पसीना आना
  • सांस लेने में समस्या
  • उलटी आना
  • खांसी या व्हीजिंग
हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या है। स्टडी के अनुसार चेस्ट पेन के अलावा नेक पेन भी इसका लक्षण हो सकता है। अगर इसके लक्षण नजर आने पर रोगी को तुरंत मेडिकल हेल्प मिल जाती है, तो रोगी के बचने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसलिए, इसके लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है। अगर ऐसी की शारीरिक परेशानी महसूस हो, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article