एक अच्छी नौकरी करना भला कौन नहीं चाहता है, जिसके लिए लोग बड़े-बड़े संस्थानों से पढ़ाई करके आते हैं। नौकरी लगने पर आपको पहली इंडिपेंडेंट महसूस होता है। नौकरी के केवल एक काम है बल्कि ये आपको जीवन के कई नए पहलुओं से भी दो-चार कराती है। काम के दौरान थोड़ा बहुत तनाव होना भी काफी सामान्य सी बात है, लेकिन तब क्या हो जब आप काम को लेकर जरूर से ज्यादा तनाव में रहने लगे। जी हां काम का तनाव यानी वर्क स्ट्रेस आपको कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं कुछ उपाय जो आपको वर्क स्ट्रेस से बचाते हैं।
क्यों होता है वर्क स्ट्रेस?
वर्क स्ट्रेस एक ऐसी समस्या है जिससे आज प्राइवेट सेक्टर में लगे बहुत से लोग परेशान हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिसमें नौकरी के लिए आवेदकों की अधिक संख्या, कर्मचारी की कमजोर क्षमता, संसाधनों की कमी आदि शामिल है। वर्क स्ट्रेस यानी काम का तनाव आपकी सेहत पर काफी बुरा असर डालता है। आइए जानते हैं इसे कंट्रोल करने के कुछ आसान उपाय...
1. ओवरटाइम न करें
ऑफिस के काम के लिए आप यदि अपनी शिफ्ट से ज्यादा समय लगाते हैं, तो ये आपको तनाव की तरफ ले जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप ओवरटाइम करने से बचें। रोजाना ओवरटाइम करने से आपकी मेंटल हेल्थ के साथ फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित होती है।
2. ब्रेक भी है जरूरी
काम को समय से खत्म करने के लिए हम अक्सर घंटों तक एक ही जगह बैठे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये आपकी मेंटल हेल्थ की बैंड बजा सकती है। जी हां काम के दौरान हर 1-2 घंटे के बाद आपको 10 मिनट का गैप जरूर लेना चाहिए। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
3. परिवार से साथ समय बिताएं
ये बात आपको जरूर ध्यान रखनी चाहिए कि काम के अलावा आपकी फैमिली भी बहुत जरूरी है। इसलिए उनके लिए भी समय जरूर निकालें। वीकेंड पर काम को पूरी तरह बंद कर आप परिवार के साथ कहीं घूमने जरूर निकल जाएं। ये आपको काम के तनाव से बचाने में रामबाण साबित हो सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
