हेल्थ

कैसे पहचानें आपका पेट सेहतमंद है या नहीं? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताए हेल्दी गट के 10 संकेत, खराब पाचन वाले जरूर देखें

Healthy Gut Signs And Symptoms: आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं, इसे पहचानने के लिए हाल ही में सोशल मीडिया पर एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कुछ संकेत और लक्षण बताए हैं। इनकी मदद से आप आसानी से समझ सकते हैं आपका पाचन कितनी दुरुस्त है। जानिए क्या हैं स्वस्थ गट की निशानियां और कैसे जुड़ी है इसकी सेहत आपकी नींद, त्वचा और इम्युनिटी से।

Image

Signs And Symptoms Of Healthy Gut In Hindi

Healthy Gut Signs And Symptoms: हमारी सेहत की असली जड़ हमारे पेट में छिपी होती है। अगर आपका पाचन तंत्र सही है, तो इसका असर आपकी ऊर्जा, स्किन, इम्युनिटी और मूड पर साफ नजर आता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ इन्फ्लुएंसर डॉ. दीक्षा भावसार के अनुसार, ‘अग्नि’ यानी डाइजेस्टिव फायर का संतुलित होना हमारे पूरे शरीर के संतुलन की कुंजी है। उन्होंने सेहतमंद गट हेल्थ के 10 ऐसे संकेत बताए हैं, जिनसे आप जान सकते हैं कि आपका पेट अंदर से वाकई हेल्दी है या नहीं। तो आइए जानें ये जरूरी संकेत जो आपके अंदर छिपे हैं, और देखें कि आपको सुधार की जरूरत है या नहीं।

स्वस्थ पेट के 10 संकेत और लक्षण - Signs And Symptoms Of Healthy Gut In Hindi

1. नियमित और पूर्ण मलत्याग (Nitya Virechana)

अगर आप रोज़ाना आसानी से और बिना किसी तकलीफ के मलत्याग कर पा रहे हैं, तो यह आपकी gut health का सबसे पहला और मजबूत संकेत है। आयुर्वेद में इसे अपान वात और अग्नि का संतुलन माना जाता है।

2. पेट फूलना या भारीपन न होना

खाने के बाद पेट हल्का महसूस हो और गैस या भारीपन न हो, तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में आम (toxins) नहीं बन रहे हैं। समाना वात और पचक पित्त का संतुलन होना जरूरी है।

3. मजबूत पाचन शक्ति (Agni Bal)

अगर आप खाना खाने के बाद आलस्य, एसिडिटी या पेट भारी होने जैसी दिक्कत महसूस नहीं करते, तो ये मजबूत पाचन अग्नि का संकेत है। यह अच्छी धातु निर्माण और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी मदद करता है।

4. साफ और चमकदार त्वचा

गट हेल्थ का असर सीधा त्वचा पर भी पड़ता है। अगर आपकी त्वचा ग्लोइंग है, दाग-धब्बे या पिंपल्स नहीं हैं, तो इसका मतलब है आपका पाचन साफ है। जैसा अंदर वैसा बाहर- ये आयुर्वेद का मूल मंत्र है।

5. दिनभर ऊर्जा बनी रहना

अगर बिना कैफीन या मीठा खाए भी आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करते हैं, तो यह दर्शाता है कि आपका पेट सही पोषण और प्राण शक्ति प्रदान कर रहा है।

6. स्थिर मन और भावनात्मक संतुलन

आयुर्वेद में मन और शरीर का सीधा संबंध माना गया है। अगर आप मानसिक रूप से शांत, फोकस्ड और संतुलित रहते हैं, तो इसका एक बड़ा कारण आपकी अच्छी gut health भी है।

7. मजबूत इम्युनिटी (Vyadhi Kshamatva)

अगर आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते और जब भी बीमार हों तो जल्दी रिकवरी हो जाती है, तो ये आपके ओजस (Ojas) के अच्छे स्तर का संकेत है, जो gut से ही बनता है।

8. नियमित और स्वस्थ भूख लगना

अगर आपको रोज तय समय पर भूख लगती है और आप खाना एंजॉय करते हैं, तो यह आपकी पाचन अग्रि के अच्छे काम करने का संकेत है। यह न तो ज्यादा तेज है और न ही मंद।

9. क्रेविंग या लत का न होना

अगर आपको बार-बार मीठा, कैफीन या जंक फूड खाने की इच्छा नहीं होती, तो इसका मतलब है कि आपका मन और पाचन तंत्र दोनों रजसिक और तमसिक प्रभाव से मुक्त हैं।

10. अच्छी और गहरी नींद (Nidra)

अगर आप आसानी से सो जाते हैं और सुबह तरोताजा उठते हैं, तो इसका मतलब है कि आपकी गट हेल्थ सही है। आयुर्वेद के अनुसार गट स्वास्थ्य नींद और नर्वस सिस्टम को संतुलित करता है।

गट हेल्थ सिर्फ पाचन का मामला नहीं है, बल्कि यह हमारी संपूर्ण सेहत की नींव है- चाहे वो इम्युनिटी हो, स्किन, मूड या नींद। अगर ऊपर दिए गए 10 में से ज़्यादातर संकेत आपमें दिखते हैं, तो समझिए कि आपका पाचन तंत्र मजबूत है। और अगर नहीं, तो अब वक्त है आयुर्वेद की मदद से पेट को ठीक करने की शुरुआत करने का।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article