हेल्थ

पेट में बनने लगे हैं गैस के गोले, तो घर में रखी ये चीजें आएंगी आपके काम, मिनटों में मिलेगा आराम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 21, 2024, 07:02 AM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से पेट से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इन्हीं में से एक है पेट में गैस का होना। पेट में गैस होने की वजह से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पेट की गैस से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

How to get rid of stomach gas

पेट में गैस बनना या फिर गुड़गुड़ होना एक आम समस्या है। इन दिनों इस समस्या से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। पेट में बन रही गैस की वजह से कई बार तेज पेट दर्द भी होने लगता है। ऐसे में पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह की दवाओं का सेवन करते हैं, लेकिन फिर भी इस समस्या से आराम नहीं मिल पाता है। ऐसे में पेट की गैस को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

पेट की गैस के घरेलू उपाय - Stomach Gas Home Remedies

जीरा पानी

पेट की गैस से छुटकारा दिलाने में जीरा पानी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा लेकर उबाल लें। 10 से 15 मिनट तक इस पानी को पकने दें। फिर इसे कप में निकालें और चाय की तरह पिएं।

हींग

पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करने में हींग बेहद कारगर है। इसको आप सीधा खा सकते हैं या फिर आधा चम्मच हींग को एक गिलास पानी में डालकर पिएं। इससे पेट की गैस से तुरंत राहत मिलेगी।

अजवाइन

पेट की समस्या से छुटकारा दिलाने में अजवाइन रामबाण माना जाता है। एक चम्मच घिसा अदरक लें और इसे एक कप पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छान कर नींबू का रस मिलाकर पिएं। पेट की गैस दूर होगी।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article