हेल्थ

तेजी से वजन बढ़ाना है तो रोज ऐसे खाएं खजूर, दुबले-पतले लोगों के शरीर में भी चढ़ने लगेगा मास

How To Eat Dates For Weight Gain: जिन लोगों को खाया पिया नहीं लगता है और शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हैं, उनके लिए खजूर का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसका नियमित सेवन करने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। अगर आप रोज खजूर का सेवन करते हैं, तो धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा।

Image

How To Eat Dates For Weight Gain

Photo : Shutterstock.com

How To Eat Dates For Weight Gain: सेहत के लिए खजूर बहुत फायदेमंद होते हैं, यह तो हम सभी बहुत अच्छी तरह जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, जो लोग बहुत दुबले-पतले और शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हैं, उनके लिए भी खजूर किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनका नियमित सेवन करने से तेजी से वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं? वजन बढ़ाने के लिए खजूर के फायदे और सेवन का तरीका जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

वजन बढ़ाने के लिए खजूर खाने के फायदे- Benefits Of Eating Dates For Weight Gain In Hindi

आपको बता दें कि खजूर में स्वास्थ्य के लिए जरूरी लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये डाइट्री फाइबर, आयरन, विटामिन ए, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आपको बता दें कि वजन बढ़ाने के लिए अधिक कैलोरी का सेवन करने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए अगर आपकी दैनिक कैलोरी इनटेक 1000 कैलोरी है, तो आपको वजन बढ़ाने के लिए नियमित 1200 कैलोरी का सेवन करना होगा, इससे आपको स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। वजन बढ़ाने के लिए खजूर की बात करें, तो यह कैलोरी से भरपूर ड्राई फ्रूट है। लगभग 100 ग्राम खजूर में 282 कैलोरी होती हैं। खजूर को डाइट में शामिल करने से आपको वजन बढ़ाने के लिए जरूरी कैलोरी इनटेक को पूरा करने में मदद मिल सकती है। इस तरह यह आपकी वजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

वजन बढ़ाने के लिए खजूर कैसे खाएं - How To Eat Dates For Weight Gain In Hindi

वजन बढ़ाने के लिए आप कई तरह से खजूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे,

  • सुबह खाली पेट रातभर पानी में भीगे 2-3 खजूर खा सकते हैं।
  • दूध में उबालकर या दूध के साथ खजूर का सेवन कर सकते हैं।
  • खजूर को अपनी शेक और स्मूदी में शामिल कर सकते हैं।
  • शाम को स्नैक्स के तौर पर खजूर का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अनहेल्दी फूड्स खाने की क्रेविंग भी नहीं होगी।
  • खजूर को कई पकवानों में भी शामिल किया जाता है। आप इसे खीर, दलिया आदि में में डालकर भी खा सकते हैं।
इस तरह आप खजूर को डाइट में शामिल करके आसानी से वजन बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए बहुत ज्यादा खजूर खाने से बचें। दिन में 4-5 खजूर का सेवन पर्याप्त है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article