हेल्थ

दही खाने के शौकीन हैं तो गांठ बांध लें आचार्य बालकृष्ण की ये बात, सेहत को कभी नहीं होगा कोई नुकसान

Acharya Balkrisha Health Tips In Hindi: दही का सेवन जितना फायदेमंद है, उतना ही जरूरी है इसे सही तरीके से खाना। हम में से ज्यादातर लोग दही खाते तो हैं लेकिन वे गलत तरीके से खाते हैं। तभी उन्हें दही खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याओं के साथ एनर्जी और अन्य परेशानियां होती हैं। ऐसे में आचार्य बालकृष्ण की कुछ छोटी-छोटी बातें अगर हम ध्यान में रखें, तो दही हमारी सेहत को कई गुना फायदा पहुंचा सकता है। यहां जानें उनका बताया दही खाने का तरीका ....

Image

How To Eat Curd According To Acharya Balkrisha

Acharya Balkrisha Health Tips In Hindi: दही खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। चाहे गर्मियों में ठंडी लस्सी हो, या खाने के साथ रायता, दही का स्वाद और ठंडक दोनों ही दिल को भाते हैं। कई लोग तो इसे रोज अपने खाने में शामिल करते हैं, क्योंकि इससे पाचन भी सही रहता है और शरीर को ताकत भी मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दही को गलत तरीके से खाया जाए, तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक भी बन सकता है? पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण ने दही खाने को लेकर कुछ अहम बातें बताई हैं, जो हर किसी को जाननी चाहिए। अगर आप दही के शौकीन हैं, तो इन बातों को कभी नजरअंदाज न करें।

आचार्य बालकृष्ण से जानें दही खाने का तरीका - Acharya Balkrishna's Way To Have Curd In Hindi

दही को गर्म करके कभी न खाएं

आचार्य बालकृष्ण साफ कहते हैं कि दही को कभी भी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। जब दही को गर्म किया जाता है, तो उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। यही बैक्टीरिया हमारे पाचन को मजबूत बनाते हैं। गर्म करने से दही का पूरा फायदा खत्म हो जाता है।

रात को दही खाना सही नहीं

बहुत से लोग रात में दही खा लेते हैं, लेकिन ये आदत सेहत के लिए ठीक नहीं। आयुर्वेद के मुताबिक, रात में दही खाने से शरीर में बलगम बढ़ता है, जिससे सर्दी-खांसी, जुकाम या सांस की दिक्कतें हो सकती हैं। खासकर जिन लोगों को एलर्जी या साइनस है, उन्हें तो रात में दही खाने से बिल्कुल बचना चाहिए।

दही को गरम खाने के साथ न मिलाएं

अगर आप पराठे या खिचड़ी के साथ दही खाना पसंद करते हैं, तो थोड़ा ध्यान दें। दही को गरम खाने के साथ मिलाना पाचन पर असर डाल सकता है और गैस या एसिडिटी की समस्या पैदा कर सकता है। दही को हमेशा ठंडे या सामान्य तापमान वाले खाने के साथ ही खाएं।

चीनी मिलाकर दही खाना सेहतमंद नहीं

दही में चीनी डालकर खाना बहुत लोगों की आदत होती है, लेकिन ये आदत सेहत के लिए सही नहीं मानी जाती। आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि चीनी दही के गुणों को कम कर देती है। अगर स्वाद बढ़ाना है, तो उसमें थोड़ा काला नमक या जीरा पाउडर डालें, ये ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

दिन में खाना है दही तो करें बेझिझक

अगर आप दही खाना चाहते हैं तो दिन में खाएं, खासकर दोपहर में। इस समय पाचन शक्ति अच्छी होती है और शरीर दही को आसानी से पचा लेता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

घर का ताजा दही सबसे अच्छा

बाजार में मिलने वाला पैक्ड दही सुविधाजनक जरूर होता है, लेकिन उसमें प्रिजर्वेटिव्स हो सकते हैं। आचार्य बालकृष्ण की मानें तो अगर आप ताजा और शुद्ध दही चाहते हैं, तो घर पर ही दही जमाएं। इससे सेहत को असली फायदा मिलेगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article