Intermittent Fasting For Weight Loss In Hindi: आजकल वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग काफी ट्रेंड में है। बहुत से लोग मोटापा कम करने के लिए इस ट्रिक को फॉलो कर रहे हैं। आपको बता दें कि फास्टिंग वजन कम करने का एक बेहतरीन तरीका है। साथ ही, यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ यह देखने को मिलता है, कि लंबे समय तक इंटरमिटेंट फास्टिंग फॉलो करने के बाद भी उनकी लटकती तोंद एक इंच भी अंदर नहीं होती है।
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? हाल ही में माधुरी दिक्षित के पती डॉ. श्री राम नेने कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बतया जिससे फास्टिंग करने के बाद भी लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिलता है। साथ ही, उन्होंने इसे फॉलो करना सही तरीका भी बताया। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
क्या होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग - What is Intermittent Fasting In Hindi
सरल शब्दों में कहें तो इंटर्मिटेंट फास्टिंग (IF) डाइटिंग का एक तरीका है। जिसमें व्यक्ति को सिर्फ कुछ घंटों के लिए खाना होता है और बाकी समय उपवास रखना होता है। इसमें 16:8 (16 घंटे फास्ट और 8 घंटे खाने की विंडो) सबसे लोकप्रिय है, लेकिन अगर यह आपके लिए मुश्किल है तो 14:10 या 12:12 से शुरुआत करें। उपवास के घंटों में आपको सिर्फ पानी पीना होता है। इस तरह जब आप उपवास रखते हैं, तो आपके द्वारा खाए गए भोजन को पचने के लिए समय मिलता है। साथ ही, आपका शरीर फास्टिंग के दौरान एनर्जी के लिए शरीर में जमा चर्बी को यूज करता है। यह आंतों को स्वस्थ रखने और पाचन क्रिया दुरुस्त बनाने का बेहतरीन तरीका। इससे शरीर की चर्बी पिघलाने में मदद मिलती है।
ज्यादातर लोग करते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान गलती - Mistakes to Avoid During Intermittent fasting In Hindi
माधुरी दिक्षित के पती डॉ. श्री राम नेने बताया कि बहुत से लोग वेट लॉस के लिए जब फास्टिंग करते हैं, तो वे खाने की विंडो के दौरान काफी अधिक खा लेते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग इस दौरान जंक और प्रोसेस्ड फूड्, अनहेल्दी डाइट लेते हैं, जिसेस उन्हें वेट लॉस में कोई मदद नहीं मिलती है।
उनका मानना है कि सिर्फ आपको फास्टिंग करने से ही वजन घटाने में मदद नहीं मिल सकती है, इसके लिए आपको सही तरीके से खाने और बैलेंस डाइट लेने की जरूरत होती है। अगर आप कम खाकर फास्टिंग करते हैं, तो इससे सिर्फ शरीर में कमजोरी आएगी। ऐसे में आप जैसे ही पहले की तरह खाना शुरू करेंगे तो आपका वजन फिर से बढ़ने लगेगा।
ये है इंटरमिटेंट फास्टिंग का सही तरीका - Right Way To Do Intermittent Fasting For Weight Loss In Hindi
अगर आप वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आपको डाइट में कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना है।
- आपको फाइबर और प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी है। आपको फास्टिंग के दौरान पानी के अलावा कुछ भी नहीं पीना है।
- डाइट में फल और सब्जियां अधिक शामिल करें। गेहूं के आटे के बजाए मिलेट्स और रागी, ज्वार, बाजरा आदि डाइट में शामिल करें।
- चीनी, मिठाई, तला-भुना, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स, सोडा और कोला आदि पीने से सख्त परहेज करना है।
- फास्टिंग के साथ अगर आप नियमित एक्सरसाइज भी करते हैं, तो इससे आपको और भी बेहतरीन रिजल्ट देखने को मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
