हेल्थ

जंक और हैवी फूड्स खाने के बाद इन 5 तरीकों से करें शरीर को डिटॉक्स, आंतों में जमा गंदगी खींचकर निकाल देंगे बाहर

How To Detox Body After Eating Junk In Hindi: जब आप कुछ जंक फूड्स का सेवन कर लेते हैं, तो इसके बाद लोगों को काफी असहजता महसूस होती है। उनका पेट फूल जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में आपको कुछ सरल टिप्स की मदद से अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं और इन समस्याओं से बच सकते हैं।

Image

How To Detox Body After Eating Junk

Photo : Shutterstock.com

How To Detox Body After Eating Junk In Hindi: अनहेल्दी और जंक फूड्स का सेवन सेहत के कई तरह से नुकसानदायक होता है। जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें तो इससे सख्त परहेज करने की जरूरत होती है। क्योंकि इनमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है, जो आपकी वेट लॉस जर्नी को प्रभावित कर सकती हैं। इसके अलावा, जब आप कुछ बहुत हैवी खाते हैं जैसे पिज्जा-बर्गर, तला-भुना, मिर्च मसालेदार भोजन आदि, तो यह हमारे पाचन को नुकसान पहुंचाते हैं। इन्हें पचने में बहुत समय लगता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर उन्हें हैवी खाने के बाद अपच, ब्लोटिंग और कई अन्य पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ये शरीर में टॉक्सिन्स को बढ़ावा देते हैं, जो कई गंभीर समस्याओं के खतरे को बढ़ाते हैं और शरीर में चर्बी जमा होने का कारण बनते हैं। इसलिए जब भी आप कुछ हैवी खाते हैं, तो अपने शरीर को उसके बाद डिटॉक्स जरूर करना चाहिए, जिससे कि उसके नुकसान को कम किया जा सके। अब सवाल यह उठता है हैवी खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स कैसे कर सकते हैं? इस लेख में हम आपके साथ कुछ सरल टिप्स शेयर कर रहे हैं।

जंक और हैवी फूड्स खाने के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के टिप्स- How To Detox Body After Eating Junk And Heavy Foods In Hindi

अगली मील स्किप करें

अगर आपने कुछ बहुत हैवी खाया है, तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप उसके बाद कुछ समय तक कुछ भी न खाएं और सिर्फ पानी पिएं। अगर आपने लंच में कुछ जंक फूड्स खाए हैं, तो कोशिश करें कि शाम के स्नैक्स से बचें और रात का खाना बहुत हल्का रखें।

फास्टिंग करें

अगर बहुत ज्यादा भूख न हो, तो डिनर स्किप कर सकते हैं। रात में 12-14 घंटे की फास्टिंग करने से भोजन को पचने में मदद मिलती है और डाइजेशन भी प्रभावित नहीं होता है। यह इससे अगली सुबह मल त्याग के दौरान सभी टॉक्सिन्स और अनपचा भोजन निकल जाता है।

हर्बल चाय पिएं

जब आप बहुत कुछ हैवी खा लेते हैं, तो इसके बाद एक कप हर्बल चाय जैसे ग्रीन टी, सौंफ और जीरा आदि की चाय पीने से भोजन को पचाने में बहुत मदद मिलती है। इसके अलावा, कोशिश करें कि बाद में भी 1-2 कप हर्बल चाय जरूर पिएं। यह अनपचे भोजन को बाहर निकालने और टॉक्सिन्स को नष्ट करने में मदद करेगा।

गर्म पानी पिएं

हैवी खाने के बाद गर्म पानी पीते रहने से भोजन पच भी अच्छी तरह जाता है और शरीर से टॉक्सिन्स भी निकलते रहते हैं। यह आंतों में जमा गंदगी को बाहर निकालने का बहुत ही प्रभावी तरीका है।

फल खाएं

फलों में डाइट्री फाइबर मौजूद होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और डाइजेशन भी मजबूत बनाते हैं। फल कैलोरी में कम होते हैं और आपकी भूख को शांत करने में भी मदद करते हैं। पोषक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल आंतों की सफाई में मदद करते हैं।

पर्याप्त पानी पिएं

पानी शरीर को डिटॉक्स करने के लिए बहुत आवश्यक है। क्योंकि पानी पीने से सभी अपशिष्ट पदार्थ और टॉक्सिन्स पेशाब के साथ बाहर निकलते रहते हैं। इसलिए पानी जरूर पिएं।

प्रोबायोटिक्स लें

दही और छाछ का सेवन करने से आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। यह अनपचे भोजन को आंतों से बाहर निकालने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article