Diabetes during pregnancy : गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों में हार्मौंस का असंतुलित होना भी शामिल हैं। कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यह बढ़ा हुआ शुगर लेवर उनके भ्रूण में पल रहे बच्चे को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपने ब्लड शुगर पर ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने आहार में जरूरी चीजों को शामिल करने की जरूरत है, जिससे आप डायबिटीज की वजह से होने वाली प्रीमेच्योर बेबी या मिस्कैरिज की परेशानियों से बच सकें। आइए जानते हैं डायबिटीज में ब्लड शुगर को कैसे कंट्रोल करें?
प्रेग्नेंसी में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के उपाय
अगर आप गर्भावस्था में अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने आहार में खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं इसके बारे में-
सलाद से करें ग्लूकोज लेवल कम
शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ने से ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ सकता है। ऐसे में आपको अपने आहार में अधिक से अधिक सलाद को शामिल करने की आवश्यकता होती है। दअसल, सलाद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावी तरीके से कम कर सकता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे अंडा
ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप अपने आहार में अंडों को शामिल करें। अंडा कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम इत्यादि का अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाएं बादाम
प्रेग्नेंसी में अगर आप डायबिटीज के खतरों को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना अपने आहार में 10 भीगे हुए बादाम को शामिल करें। बादाम खाने से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इससे शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास को भी बेहतर कर सकते हैं।
प्रेग्नेंसी में अगर आप अपने शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अपने आहार पर ध्यान दें। इसके अलावा बीच-बीच में अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें ताकि किसी तरह की परेशानी होने पर इसका इलाज किया जा सके।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
