हेल्थ

Covid Subvariant JN.1 से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

कोविड वेरिएंट JN.1 के खिलाफ प्रतिरक्षा कैसे बढ़ाएं (How To Boost Immunity Against Covid Subvariant JN.1): कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 ने देश में दस्तक दे दी है। इसकी वजह से लोग काफी चिंता में आ गए है। कोरोना वायरस कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

Image

Corona

कोविड वेरिएंट JN.1 के खिलाफ प्रतिरक्षा कैसे बढ़ाएं (How To Boost Immunity Against Covid Subvariant JN.1): साल के आखिर में कोरोना ने फिर से सभी की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना वायरस महामारी के नए वेरिएंट जेएन.1 ने दस्तक दे दी है। पहले की तरह इस बार भी कोरोना के इस नए वेरिएंट के मामले केरल में पाए गए, लेकिन अब ये देश के बाकी हिस्सों में भी अपना पैर पसार रहे हैं। ऐसे में इनसे बचना बेहद जरूरी है। ये बीमारी कब किसको अपनी चपेट में लेगी ये कहना काफी मुश्किल है। कोरोना सबसे ज्यादा उन लोगों को प्रभावित करती है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है। आज हम आपको कुछ आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बॉडी की इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं।

इम्यूनिटी कैसे करें बूस्ट (How To Boost Immunity)

हेल्दी डाइट लें (Have a Healthy Diet)

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए अपनी डाइट में बीटा केरोटिन, विटामिन सी समेत कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को शामिल करें। हेल्दी डाइट की मदद से आप इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। आप संतरा, मौसम्बी, नींबू जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में बेहद कारगर है।

एक्सरसाइज करें (Do The Exercise)

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। इसलिए रोजाना एक घंटा वर्कआउट जरूर करें। अगर आप जिम नहीं जाते हैं तो वॉक भी कर सकते हैं।

हाइड्रेट रहें (Stay Hydrated)

हमेशा खुद को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। इसके लिए आप रोजाना 7 से 8 ग्लास पानी या इतनी ही मात्रा में हेल्दी फ्लूइड पी सकते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और साथ ही बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

भरपूर नींद लें (Get Plenty of Sleep)

सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर व्यक्ति को रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। कम नींद लेने से इम्यूनिटी पर बुरा असर पड़ सकता है।

( डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article