हेल्थ

30 की उम्र में ही लटकने लगी है त्वचा तो हो गई है कोलेजन की कमी, इन 5 टिप्स की मदद से नैचुरली बढ़ाएं कोलेजन प्रोटीन

How To Boost Collagen In Skin: कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी त्वचा में कोलेजन प्रोटीन बढ़ा सकते हैं। यह त्वचा के लिए बहुत आवश्यक प्रोटीन है। इसकी कमी से त्वचा लटकने लगती है और चेहरे पर उम्र से पहले ही बुढ़ापा झलकने लगता है, जानें कोलेजन कैसे बढ़ाएं।

Image

Tips To Boost Collagen After 30s

How To Boost Collagen In Skin: बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स लगती हैं। हमारी त्वचा ढीली पड़ने और लटकने लगती है। लेकिन आजकल लोग 30 की उम्र में ही बुढ़ापे के इन लक्षणों को नोटिस करने लगे हैं। आपको बता दें कि इसका एक बड़ा कारण त्वचा में कोलेजन प्रोटीन की कमी है। कोलेजन त्वचा के लिए बहुत आवश्यक प्रोटीन है, जो हमारी त्वचा में लचीलेपन को बनाए रखने और त्वचा को टाइट रखने में मदद करता है। जब त्वचा में इसकी कमी होने लगती है, त्वचा ढीली पड़ने लगती है और उम्र से पहले ही बूढ़ी दिखने लगती है। अच्छी बात है यह कि आप अपनी त्वचा में कोलेजन फिर से बढ़ा लें, तो अपनी त्वचा में फिर नई जान डाल सकते हैं। यह आपकी त्वचा को जवां बनाने में बहुत मदद कर सकता है। आप कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी त्वचा में कोलेजन प्रोटीन बढ़ा सकते हैं। अगर आप भी 30 की उम्र में ही एजिंग के लक्षण नोटिस कर रहे हैं, तो इस लेख में हम आपको कोलेजन प्रोटीन बढ़ाने के लिए 5 सिंपल टिप्स बता रहे हैं।

30 की उम्र के बाद त्वचा मे ऐसे बढ़ाएं कोलेजन- How To Boost Collagen After 30s In Hindi

1. विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाएं

विटामिन सी त्वचा में प्रोटीन के निर्माण के लिए बहुत आवश्यक विटामिन है। यह त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है। खट्टे फल जैसे आंवला, नींबू, संतरा, मौसमी और अमरूद आदि में यह भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

2. प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं

कोलेजन प्रोटीन के निर्माण के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने दैनिक प्रोटीन इनटेक को पूरा करें। अपनी दैनिक आवश्यकता है कि अनुसार प्रोटीन का सेवन जरूर करें। दूध और इससे बने उत्पाद, दाल,राजमा, छोले, चिकन, मछली और अंडे आदि में भरपूर प्रोटीन होता है।

3. एलोवेरा जेल लगाएं

यह त्वचा के घाव भरने और त्वचा से जुड़ी कई अन्य समस्याओं को दूर करने में बहुत लाभकारी है। त्वचा पर एलोवेरा लगाने और इसका सेवन करने से त्वचा में कोलेजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

4. सनस्क्रीन लगाएं

यह त्वचा को धूप और यूवी लाइट से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह त्वचा में पहले से मौजूद कोलेजन को टूटने और नुकसान पहुंचने से भी रोकता है। इसलिए त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

5. हाइड्रेटेड रहें

हेल्दी स्किन के लिए बहुत आवश्यक है कि आप त्वचा में पर्याप्त हाइड्रेशन बनाए रखें। ऐसे में पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन जरूर करें। त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए पानी से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है। यह त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है और कोलेजन को बनाए रखने में भी मदद करता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article