हेल्थ

खाते ही फूलने लगता है पेट तो रोज पिएं ये होममेड ड्रिंक, हमेशा ठीक रहेगा पेट का बिगड़ा हुआ मिजाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2025, 06:51 AM IST

कुछ लोगों को खाते ही पेट फूलने की समस्या होने लगती है, इसलिए वह खाने से ही दूरी बनाने लगते हैं। यदि आप भी ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, और इसे ठीक करने का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको ये होममेड ड्रिंक जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए जानते हैं ब्लोटिंग के लिए कारगर घरेलू ड्रिंक्स...

Image

homemade drink for bloating

अनियमित खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल ये दोनों सेहत से जुड़ी समस्याओं का कारण बन रहे हैं। जिसके कारण पेट फूलना, पेट में दर्द, गैस, बदहजमी जैसी समस्याएं होना आम हो चुका है। यदि आपका पेट भी खाने के कुछ देर बाद ही फूलने लगता है, तो आपको इस समस्या का कोई पक्का इलाज ढूंढना चाहिए। आज हम आपको घर में तैयार कुछ ऐसी ड्रिंक के बारे में बताएंगे जो आपको पेट की इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। आइए जानते हैं ब्लोटिंग के लिए कारगर घरेलू ड्रिंक...

जीरा चाय

जीरा पेट के लिए असरदार घरेलू औषधि है, जो आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाता है। यदि आप ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं, तो आपको रोजाना 1 कप जीरा चाय का सेवन करना चाहिए। जीरे से बनी चाय आपको गैस आदि की समस्या से निजात दिलाकर पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करती है। इसे बनाने के लिए आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा डालकर 5 मिनट तक उबालें और फिर इसमें 1 चुटकी नमक मिक्स करके पिएं।

अदरक की चाय

अदरक आपके पाचन तंत्र के लिए एक कारगर घरेलू उपाय है, इसका सेवन करने से आपको पाचन से जुड़े सभी तरह के रोगों में राहत मिलती है। अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके पेट की सूजन को कम करने में कारगर होते हैं। यदि आप ब्लोटिंग से परेशान हैं, तो रात में सोने से पहले 1 कप अदरक की चाय का सेवन जरूर करें।

अजवाइन की चाय

पाचन को बढ़ावा देने के लिए घरों में अक्सर अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। अजवाइन में मौजूद थाइमोल नाम का तत्व आपके पाचन रस के उत्पादन को बढ़ाता है। जो आपको ब्लोटिंग और बदहजमी जैसी समस्याओं से बचाने में कारगर साबित होता है। इसका सेवन आप रोजाना खाने के थोड़ी देर बाद भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

End of Article